Chamba Pangi News: पांगी में पशु मित्र के अभ्यर्थियों का शारीरिक परीक्षण इस दिन, 5 पदों के लिए 71 दावेदार
Chamba Pangi News: पांगी: जिला चंबा के उपमंडल पांगी में बर्फबारी के बीच 25 फरवरी को पशु मित्र नीति-2025 के अंतर्गत 5 पदों के लिए कुल 71 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। उक्त पदों के चयन हेतु शारीरिक परीक्षण 25 फरवरी को होगा। शारीरिक परीक्षण प्रातः 11:00 बजे किलाड़ हेलीपेड में आयोजित किया जाएगा। इसके लिए प्रशासन ने उप-समिति का गठन भी किया है। इस संबंध में अभ्यर्थियों को सूचना डाक के माध्यम से भेजी जा चुकी है। यदि किसी अभ्यर्थी को समय पर सूचना प्राप्त नहीं हुई है, तो वह वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी कार्यालय किलाड़ में किसी भी कार्यदिवस को दिनांक 24 फरवरी तक संपर्क कर सकता है।
किलाड़ हेलीपेड पर होगी अग्निपरीक्षा, ये हैं सख्त नियम
शारीरिक परीक्षण के अंतर्गत अभ्यर्थियों को 25 किलोग्राम वजन को 100 मीटर की दूरी तक एक मिनट के भीतर उठाकर ले जाना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थियों को निर्धारित समय से कम से कम 30 मिनट पूर्व, आवश्यक वैध फोटोयुक्त पहचान पत्र सहित परीक्षा स्थल पर उपस्थित रहना अनिवार्य होगा। निर्धारित तिथि एवं समय पर अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों को अनुपस्थित माना जाएगा और उन्हें कोई पृथक अवसर प्रदान नहीं किया जाएगा। शारीरिक परीक्षण से संबंधित उप-समिति का निर्णय अंतिम एवं बाध्यकारी होगा। इस पांच पदों को पांगी के रेई, पुर्थी, हुडान, सुराल और धरवास में भरा जाएगा। वहीं चायनित को हर महीने 5 हजार का वेतन दिया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए सहायक निदेशक, पशु स्वास्थ्य एवं प्रजनन, पांगी के डॉ. सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि 25 फरवरी को विभाग की ओर से शारीरिक परीक्षण का आयोजन किया जाएगा।
Web Title: pangi pashu mitra recruitment 2026 physical test date killar chamba
Get Latest
Education/Job
ENG
LIC
Personal Finance
अभी-अभी
उत्तराखंड
ऊना
काँगड़ा
किन्नौर
कुल्लू
क्राइम न्यूज
चंबा
टेक्नोलॉजी
दिव्य दर्शन
नॉलेज
पंजाब/जम्मू
पोस्ट ऑफिस
फ़ैक्ट चेक
बिजनेस आइडिया
बिज़नेस न्यूज़
बिलासपुर
बैंकिंग
मंडी
मनोरंजन
मेरी पांगी
यूटीलिटी
राशिफल
लाहुल
वायरल न्यूज़
शिमला
सरकारी योजना
सिरमौर
सुपर स्टोरी
सोलन
हमीरपुर
and
हिमाचल
News only on
pangi ghati dainik patrika
Published On: Apr 05, 2026 | 06:49 AM