Chamba Pangi News: पांगी में 15,742 मतदाता चुनेंगे गांव की सरकार, युवाओं में भारी उत्साह और 499 अदेय प्रमाण पत्र हुए जारी
Chamba Pangi News: हिमाचल के पांगी घाटी में पंचायती चुनावों की तैयारियां मुकम्मल हो गई हैं। इस बार 15,742 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिनमें 541 नए युवा मतदाता शामिल हैं। चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों के बीच एनओसी (NOC) लेने की होड़ मची है और अब तक 499 प्रमाण पत्र जारी किए जा चुके हैं। प्रशासन ने दुर्गम क्षेत्रों के लिए विशेष सुरक्षा प्लान तैयार किया है।
Chamba Pangi News: पांगी: हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्र पांगी में पंचायती चुवानों को लेकर प्रशासन की ओर से पूरी तैयारियां की जा चुकी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस बार पांगी घाटी के 15,742 मतदाता अपने मत का प्रयोग कर गांव की नई सरकार चुनेंगे। यह चुनाव पांगी के विकास और स्थानीय नेतृत्व के निर्धारण के लिए बेहद महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं, यही कारण है कि ग्रामीण क्षेत्रों में बैठकों का दौर अभी से शुरू हो गया है।
इस बार के पंचायती चुनाव युवाओं के लिए खास होने वाले हैं। ब्लॉक निर्वाचन अधिकारी योगेश कुमार वर्मा ने बताया कि निर्वाचन नामावली को अपडेट करने के दौरान इस बार 541 नए मतदाताओं को सूची में शामिल किया गया है। ये वे युवा हैं जो पहली बार पंचायत चुनाव में वोट डालकर अपने प्रतिनिधि का चुनाव करेंगे। उन्हों ने बताया कि मतदाता सूचियों के प्रकाशन के साथ ही पोलिंग स्टेशनों की व्यवस्था और सुरक्षा मानकों की समीक्षा भी कर ली गई है। प्रशासन का मुख्य लक्ष्य निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से मतदान प्रक्रिया को संपन्न कराना है।
जैसे-जैसे नामांकन की तारीख नजदीक आ रही है, उम्मीदवारों के बीच अदेय प्रमाण पत्र लेने की होड़ मच गई है। मंगलवार शाम तक के आंकड़ों के अनुसार, उप-प्रधान, प्रधान, जिला परिषद, वार्ड सदस्य और पंचायत समिति सदस्य के पदों के लिए कुल 499 एनओसी जारी किए जा चुके हैं। यह संख्या दर्शाती है कि इस बार चुनावी मुकाबला काफी दिलचस्प होने वाला है। विशेष रूप से प्रधान और जिला परिषद की सीटों पर कई दिग्गजों के साथ-साथ युवा चेहरे भी अपनी किस्मत आजमाने की तैयारी में हैं। अदेय प्रमाण पत्र की बढ़ती संख्या से साफ है कि चुनावी मैदान में इस बार प्रत्याशियों की लंबी कतार दिखने वाली है।
पांगी की भौगोलिक परिस्थितियां हमेशा से ही चुनाव प्रबंधन के लिए एक बड़ी चुनौती रही हैं। इसे देखते हुए ब्लॉक निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि दूरदराज की पंचायतों के लिए पोलिंग पार्टियों की रवानगी और ईवीएम/बैलेट बॉक्स की सुरक्षा के लिए विशेष प्लान तैयार किया गया है। योगेश कुमार वर्मा ने बताया कि प्रशासन की ओर से पंचायती राज चुनावों को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है। मतदाताओं को जागरूक करने के साथ-साथ यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि हर पात्र व्यक्ति बिना किसी डर या प्रलोभन के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके।
Web Title: pangi panchayat election 2026 voter list update noc issued news
Get Latest
Education/Job
ENG
LIC
Personal Finance
अभी-अभी
उत्तराखंड
ऊना
काँगड़ा
किन्नौर
कुल्लू
क्राइम न्यूज
चंबा
टेक्नोलॉजी
दिव्य दर्शन
नॉलेज
पंजाब/जम्मू
पोस्ट ऑफिस
फ़ैक्ट चेक
बिजनेस आइडिया
बिज़नेस न्यूज़
बिलासपुर
बैंकिंग
मंडी
मनोरंजन
मेरी पांगी
यूटीलिटी
राशिफल
लाहुल
वायरल न्यूज़
शिमला
सरकारी योजना
सिरमौर
सुपर स्टोरी
सोलन
हमीरपुर
and
हिमाचल
News only on
pangi ghati dainik patrika
Published On: May 06, 2026 | 04:35 PM