Chamba Pangi News: पांगी से जिला परिषद सीट पर भाजपा समर्थित सुनीता नेगी विजयी, कांटे के मुकाबले में दर्ज की जीत

Chamba Pangi News: जनजातीय क्षेत्र पांगी में जिला परिषद सदस्य पद के लिए हुई मतगणना देर शाम तक चलती रही। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और निर्वाचन अधिकारियों की निगरानी में हुई मतगणना के बाद परिणाम घोषित कर दिया गया। इस चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवार सुनीता नेगी ने जीत दर्ज कर जिला परिषद सीट अपने नाम कर ली।
Bjp Backed Sunita Negi Wins Zila Parishad Seat From Pangi Wins After A Close Contest
Bjp Backed Sunita Negi Wins Zila Parishad Seat From Pangi Wins After A Close Contest
विज्ञापन

पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र पांगी में जिला परिषद सदस्य पद के लिए हुई मतगणना देर शाम तक चलती रही। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और निर्वाचन अधिकारियों की निगरानी में हुई मतगणना के बाद परिणाम घोषित कर दिया गया। इस चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवार सुनीता नेगी ने जीत दर्ज कर जिला परिषद सीट अपने नाम कर ली।

घोषित परिणामों के अनुसार सुनीता नेगी को कुल 3,749 मत प्राप्त हुए। वहीं कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार रंजना कुमारी को 3,474 मत मिले। दोनों उम्मीदवारों के बीच कांटे का मुकाबला देखने को मिला, लेकिन अंत में सुनीता नेगी ने 275 मतों के अंतर से जीत हासिल कर ली।

चुनाव मैदान में उतरी तीसरी उम्मीदवार अंजना कुमारी को 3,319 मत प्राप्त हुए। उन्होंने भी मुकाबले को त्रिकोणीय बनाए रखा और दोनों प्रमुख उम्मीदवारों को कड़ी टक्कर दी। वहीं चौथी उम्मीदवार कमला को 2,049 मत मिले। पांगी जिला परिषद चुनाव में चारों उम्मीदवारों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। मतगणना के दौरान कई चरणों में बढ़त बदलती रही, जिससे समर्थकों की धड़कनें तेज रहीं। हालांकि अंतिम दौर की मतगणना के बाद सुनीता नेगी ने बढ़त बनाए रखते हुए जीत दर्ज की।

इस जीत के साथ भाजपा समर्थकों में उत्साह का माहौल है। समर्थकों ने विजयी उम्मीदवार को बधाई देते हुए क्षेत्र के विकास से जुड़ी उम्मीदें जताई हैं। वहीं राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पांगी में जिला परिषद चुनाव का यह परिणाम आने वाले समय में क्षेत्र की राजनीतिक दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।