Chamba Pangi News: पांगी के करयास वार्ड से सुनीता नेगी होंगी भाजपा की उम्मीदवार, हाईकमान ने जारी की अधिसूचना

Chamba Pangi News: हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के जनजातीय क्षेत्र पांगी में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी ने जिला परिषद के प्रयास वार्ड के लिए सुनीता नेगी के नाम पर मुहर लगा दी है। भाजपा हाईकमान द्वारा अधिसूचना जारी होने के बाद किलाड़ मुख्यालय में कार्यकर्ताओं ने एकजुटता दिखाई और जीत का संकल्प लिया।
Chamba Pangi Prayas Ward Bjp Candidate Sunita Negi Zila Parishad Election
Chamba Pangi Prayas Ward Bjp Candidate Sunita Negi Zila Parishad Election
विज्ञापन
Chamba Pangi News: चंबा/पांगी: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के जनजातीय क्षेत्र पांगी में पंचायती चुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां अपने चरम पर पहुँच गई हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आगामी चुनावों के लिए जिला परिषद करयास वार्ड से अपने उम्मीदवार के नाम की आधिकारिक घोषणा कर दी है। भाजपा हाईकमान की ओर से जारी ताजा अधिसूचना के अनुसार ग्राम लुज की निवासी और भगत राज नेगी की पत्नी सुनीता नेगी पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी होंगी।

भाजपा हाईकमान द्वारा अधिसूचना जारी होने के बाद, पांगी घाटी के मुख्यालय किलाड़ में मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हाईकमान के फैसले का पुरजोर स्वागत किया। बैठक के दौरान एक सुर में यह बात कही गई कि प्रयास वार्ड से सुनीता नेगी एक सशक्त उम्मीदवार साबित होंगी। कार्यकर्ताओं ने न केवल उनके नाम पर अपनी हामी भरी, बल्कि यह भी विश्वास दिलाया कि पूरी पार्टी एकजुट होकर इस चुनाव को लड़ेगी। कार्यकर्ताओं का यह उत्साह बताता है कि भाजपा इस बार करयास वार्ड में अपनी पकड़ को और मजबूत करने के इरादे से मैदान में उतरी है।