पांगी के लिए सप्लाई हो रही थी पंजाब ब्रांड की 52 पेटी अवैध बीयर बरामद, फिंडरू निवासी के खिलाफ दर्ज मामला
सिस्सू चौकी की टीम ने स्कॉर्पियो (0426 एचपी 9012) को जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान वाहन चालक संदिग्ध गतिविधियां करता नजर आया। पुलिस ने शक के आधार पर जब गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें बीयर की पेटियां बरामद हुईं। बताया जा रहा है कि आरोपी रात के समय बीयर को पांगी ले जाने की फिराक में था।
सिस्सू (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति की पुलिस चौकी सिस्सू की टीम ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक स्कॉर्पियो से पंजाब ब्रांड की 52 पेटी बीयर बरामद की है। गाड़ी से करीब 630 बोतल बीयर बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक यह कार्रवाई दो दिन पहले मिली शिकायत और गुप्त सूचना के आधार पर की गई। सिस्सू चौकी की टीम ने स्कॉर्पियो (0426 एचपी 9012) को जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान वाहन चालक संदिग्ध गतिविधियां करता नजर आया। पुलिस ने शक के आधार पर जब गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें बीयर की पेटियां बरामद हुईं। बताया जा रहा है कि आरोपी रात के समय बीयर को पांगी ले जाने की फिराक में था।
पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए वाहन को रोका और शराब की खेप बरामद कर ली। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी अवैध रूप से शराब की बिक्री से पहले से जुड़ा हुआ था या नहीं और शराब की खेप कहां से लाई गई थी। पुलिस ने आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर लिया है। वाहन और बरामद शराब को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में बीयर कहां से लाई गई और इसे पांगी में किसे सप्लाई किया जाना था। वहान चालक पांगी के फिंडरू पंचायत का रहने वाला है। यह पंजाब ब्रांड की बीयर उसी गांव के लिए सप्लाई हो रही थी। जिस गांव के लोगों ने बीते वर्ष फिंडरू से ठेका हटाने को लेकर चक्का जाम किया हुआ था। उस दौरान गांव वासियों ने पूरे गांव को नशा मुक्त करने का जिमां उठाया हुआ था। लेकिन अब उसी गांव के कुछ शातिर चंद पैसों की लालत में आगर गांव में पंजाब ब्रांड की बीयर का जखीरा पहुंचा रहे है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक लाहौल-स्पीति शिवानी मेहला ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की आगामी जांच कर रही है।
Web Title: fifty two cases of illegal punjab brand beer were seized being supplied to pangi a case has been registered against a resident of findru
Get Latest
Education/Job
ENG
LIC
Personal Finance
अभी-अभी
उत्तराखंड
ऊना
काँगड़ा
किन्नौर
कुल्लू
क्राइम न्यूज
चंबा
टेक्नोलॉजी
दिव्य दर्शन
नॉलेज
पंजाब/जम्मू
पोस्ट ऑफिस
फ़ैक्ट चेक
बिजनेस आइडिया
बिज़नेस न्यूज़
बिलासपुर
बैंकिंग
मंडी
मनोरंजन
मेरी पांगी
यूटीलिटी
राशिफल
लाहुल
वायरल न्यूज़
शिमला
सरकारी योजना
सिरमौर
सुपर स्टोरी
सोलन
हमीरपुर
and
हिमाचल
News only on
pangi ghati dainik patrika
Published On: Aug 10, 2026 | 07:52 PM