Himachal Snowfall || पांगी घाटी में बिछी बर्फ की सफेद चादर, रूटों से वापस बुलाई गईं HRTC बसें, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
Himachal Snowfall || हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के जनजातीय क्षेत्र पांगी में मौसम ने करवट बदल ली है और भारी बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। हालात को देखते हुए एचआरटीसी ने अपनी बसें वापस मुख्यालय बुला ली हैं और लोगों को संवेदनशील इलाकों में न जाने की सलाह दी गई है।
Himachal Snowfall || पांगी: चंबा जिले के दुर्गम जनजातीय क्षेत्र पांगी में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। रविवार को दोपहर बाद घाटी में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया, जिससे पूरा इलाका कड़ाके की ठंड की चपेट में आ गया है। मुख्यालय किलाड़ समेत पूरी घाटी में बर्फ की सफेद चादर बिछा दी है। इस बर्फबारी के बाद पांगी में जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। ठंड का प्रकोप पूरे पांगी में बढ़ गया है।
खबर लिखे जाने तक पांगी घाटी के मुख्यालय किलाड़ में करीब तीन इंच ताजा बर्फ गिर चुकी थी। वहीं, घाटी के ऊंचाई वाले इलाकों की बात करें तो वहां हालात और भी ज्यादा सर्द हो गए हैं। चसक, सुराल, हिलूटवान, परमार भटौरी और हुडान जैसे ऊपरी गांवों में पांच से छह इंच तक ताजा हिमपात दर्ज किया गया है। लगातार हो रही बर्फ के कारण तापमान में भारी गिरावट आई है और लोग अपने घरों में दुबकने को मजबूर हो गए हैं।
मौसम के इस बिगड़ते मिजाज का सीधा असर परिवहन सेवाओं पर पड़ा है। सड़कों पर फिसलन बढ़ने और खतरे को भांपते हुए एचआरटीसी तुरंत हरकत में आ गया। पांगी घाटी के मुख्यालय किलाड़ से जो एचआरटीसी की बसें विभिन्न रूटों पर रवाना हुई थीं, उन्हें डिपो प्रभारी के आदेश पर वापस मुख्यालय बुला लिया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर रखते हुए कुछ रूटों के यात्रियों को पैदल गंतव्य तक पहुंचाना पड़ा।
प्रशासन ने भी स्थिति को देखते हुए स्थानीय निवासियों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है। पांगी के उपमंडलाधिकारी अमनदीप ने पुष्टि की है कि मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल चुका है और घाटी के कई हिस्सों में रुक-रुक कर बर्फबारी हो रही है। उन्होंने लोगों को सख्त हिदायत दी है कि वे संवेदनशील क्षेत्रों और नदी-नालों के करीब बिल्कुल न जाएं।
Web Title: pangi valley chamba fresh snowfall hrtc buses recalled alert issued 287605
Get Latest
Education/Job
ENG
LIC
Personal Finance
अभी-अभी
उत्तराखंड
ऊना
काँगड़ा
किन्नौर
कुल्लू
क्राइम न्यूज
चंबा
टेक्नोलॉजी
दिव्य दर्शन
नॉलेज
पंजाब/जम्मू
पोस्ट ऑफिस
फ़ैक्ट चेक
बिजनेस आइडिया
बिज़नेस न्यूज़
बिलासपुर
बैंकिंग
मंडी
मनोरंजन
मेरी पांगी
यूटीलिटी
राशिफल
लाहुल
वायरल न्यूज़
शिमला
सरकारी योजना
सिरमौर
सुपर स्टोरी
सोलन
हमीरपुर
and
हिमाचल
News only on
pangi ghati dainik patrika
Published On: Apr 05, 2026 | 06:47 AM