Chamba Pangi News: पांगी में विश्व पर्यावरण दिवस पर चला स्वच्छता अभियान, छात्रों ने निकाली जागरूकता रैली

Chamba Pangi News: Chamba Pangi News: पांगी: जिला चंबा के जनजातीय क्षेत्र पांगी में शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विभिन्न विभागों और शैक्षणिक संस्थानों की ओर से स्वच्छता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
Pangi Mein Vishv Paryavaran Divas Par Swachhta Abhiyan Aur Jagrukta Rally
Pangi Mein Vishv Paryavaran Divas Par Swachhta Abhiyan Aur Jagrukta Rally
विज्ञापन

Chamba Pangi News:  पांगी: जिला चंबा के जनजातीय क्षेत्र पांगी में शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विभिन्न विभागों और शैक्षणिक संस्थानों की ओर से स्वच्छता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। खंड विकास अधिकारी पांगी योगेश कुमार के नेतृत्व में खंड विकास कार्यालय के कर्मचारियों ने कार्यालय परिसर से लेकर किलाड़ बस अड्डे तक सफाई अभियान चलाया। इस दौरान कर्मचारियों ने सार्वजनिक स्थलों की सफाई कर लोगों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

वहीं, पीएम श्री राजकीय माध्यमिक पाठशाला किलाड़ के विद्यार्थियों ने नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता रैली निकाली। रैली विद्यालय परिसर से शुरू होकर किलाड़ बस अड्डे तक पहुंची। विद्यार्थियों ने विभिन्न नारों के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण और नशे से दूर रहने के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त अध्यापकों एवं कर्मचारियों ने रैली में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और सामाजिक जागरूकता के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया।