Chamba Pangi News: पांगी पंचायत समिति चुनाव में भाजपा का दबदबा, 15 में से 13 सीटों पर कब्जा
Chamba Pangi News: Chamba Pangi News: पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र पांगी में पंचायत समिति सदस्य पद के लिए हुए चुनावों के परिणाम रविवार को घोषित कर दिए गए। 15 पंचायत समिति सदस्यों की मतगणना पांगी कॉलेज में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं आवासीय आयुक्त पांगी अमनदीप तथा निर्वाचन अधिकारी योगेश कुमार की देखरेख में संपन्न हुई।
Chamba Pangi News: पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र पांगी में पंचायत समिति सदस्य पद के लिए हुए चुनावों के परिणाम रविवार को घोषित कर दिए गए। 15 पंचायत समिति सदस्यों की मतगणना पांगी कॉलेज में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं आवासीय आयुक्त पांगी अमनदीप तथा निर्वाचन अधिकारी योगेश कुमार की देखरेख में संपन्न हुई। परिणामों में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों का दबदबा देखने को मिला। 15 में से 13 सीटों पर भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों को केवल दो सीटों पर ही सफलता मिली।
ग्राम पंचायत सुराल से भाजपा समर्थित उम्मीदवार रीता ने 219 मत प्राप्त कर अंजू कुमारी को 15 मतों से पराजित किया। ग्राम पंचायत धरवास से मीना कुमारी ने 289 मत हासिल कर चंद्रो कुमारी को 60 मतों से हराया। वहीं ग्राम पंचायत लुज से प्रेम देई ने 254 मत प्राप्त कर बिन देई को 27 मतों के अंतर से शिकस्त दी।
ग्राम पंचायत करयास से सत्तो देवी ने 490 मत हासिल कर पूनम कुमारी को 14 मतों से हराया। ग्राम पंचायत करेल से सतीश कुमार ने 278 मत प्राप्त कर चेतन चौहान को 56 मतों से पराजित किया। ग्राम पंचायत किलाड़-1 एवं किलाड़ क्षेत्र से जितेंद्र कुमार ने 487 मत प्राप्त कर सतीश कुमार शर्मा को 107 मतों के बड़े अंतर से हराया। वहीं ग्राम पंचायत हुडान भटौरी से रोशनी देवी ने 228 मत प्राप्त कर बिमला कुमारी को 63 मतों से मात दी।
ग्राम पंचायत कोठी करयूनी से शक्ति कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 536 मत हासिल किए और सुरेश कुमार को 289 मतों के बड़े अंतर से पराजित किया। ग्राम पंचायत मिंधल-फिंडरू में सात उम्मीदवारों के बीच हुए मुकाबले में हरेश कुमार 432 मत प्राप्त कर विजयी रहे। उन्होंने मंगल सिंह को 107 मतों से हराया। ग्राम पंचायत रेई से मीना कुमार ने 319 मत हासिल कर पूनम डोलमा को 80 मतों से पराजित किया। ग्राम पंचायत पुर्थी-शौर से अमर देई विजयी घोषित हुईं।
ग्राम पंचायत कुमार से हरि सिंह ने 268 मत प्राप्त कर सेंसर चंद को 63 मतों से हराया। ग्राम पंचायत साच से महेंद्र सिंह ने 225 मत हासिल कर बसंत सिंह को 14 मतों से पराजित किया। ग्राम पंचायत सहाली से रीना देवी ने 231 मत प्राप्त कर आशा कुमारी को 24 मतों से हराया।
वहीं ग्राम पंचायत सेचू-शुण से मान सिंह ने 333 मत हासिल कर शांता कुमार को 24 मतों के अंतर से शिकस्त दी। पंचायत समिति चुनाव परिणामों ने पांगी की राजनीतिक तस्वीर को पूरी तरह बदल दिया है। 15 में से 13 सीटों पर भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की जीत ने पार्टी की मजबूत पकड़ को दर्शाया है। दूसरी ओर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार केवल दो सीटें ही जीत सके।
राजनीतिक जानकारों के अनुसार पांगी के इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि पंचायत समिति चुनाव में कांग्रेस के खाते में केवल दो सीटें आई हैं। ऐसे में यह परिणाम क्षेत्रीय राजनीति में भाजपा के बढ़ते प्रभाव और कांग्रेस के लिए बड़े राजनीतिक संदेश के रूप में देखा जा रहा है। चुनाव नतीजों के बाद भाजपा समर्थकों में उत्साह का माहौल है, जबकि कांग्रेस को संगठनात्मक स्तर पर आत्ममंथन की जरूरत महसूस की जा रही है।
Web Title: bjp dominates pangi panchayat samiti elections winning 13 out of 15 seats
Get Latest
Education/Job
ENG
LIC
Personal Finance
अभी-अभी
उत्तराखंड
ऊना
काँगड़ा
किन्नौर
कुल्लू
क्राइम न्यूज
चंबा
टेक्नोलॉजी
दिव्य दर्शन
नॉलेज
पंजाब/जम्मू
पोस्ट ऑफिस
फ़ैक्ट चेक
बिजनेस आइडिया
बिज़नेस न्यूज़
बिलासपुर
बैंकिंग
मंडी
मनोरंजन
मेरी पांगी
यूटीलिटी
राशिफल
लाहुल
वायरल न्यूज़
शिमला
सरकारी योजना
सिरमौर
सुपर स्टोरी
सोलन
हमीरपुर
and
हिमाचल
News only on
pangi ghati dainik patrika
Published On: May 31, 2026 | 08:01 PM