Chamba Pangi News: पांगी किलाड़ बाजार में सब्जी विक्रेताओं की मनमानी! बिना रेट लिस्ट जनता की जेब पर डाका
Chamba Pangi News: पांगी: जिला चंबा के जनजातीय क्षेत्र पांगी के मुख्यालय किलाड़ बाजार में सब्जी विक्रेता बिना रेट लिस्ट के फल और सब्जियां बेच रहे हैं। रेट लिस्ट नहीं होने के कारण लोगों को मनमाने दाम वसूले जा रहे हैं। इस वजह से लोगों को चूना लग रहा है। लोगों का कहना है कि सब्जी विक्रेता मनमाने दाम सब्जियों के वसूल रहे है। ऐसे में उन्हें नुक्सान हो रहा है।
हैरानी की बात तो यह है कि सब्जी विक्रेता प्रशासन के निर्देशों की अवहेलना कर रहे हैं। इसके बावजूद इन पर कोई कार्रवाई होती नहीं दिख रही है। जबकि अधिकतर सब्जी विक्रेता बिना रेस्ट के ही दुकानदारी कर रहे है। वहीं कई दुकानदारों की दुकानो में एक साल पुरानी रेट लिस्टें लगी हुई है। लोगों का कहना है कि इस बारे वह संबंधित विभाग से आग्रह कर चुके हैं। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
इस बात को लेकर उपभोक्ताओं में काफी रोष है। गौरतलब है कि पांगी जैसे क्ष़ेत्र में पिछले एक साल से बिना रेट लिस्ट के दुकानदारी करने वाले सब्जी विक्रेताओं के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ऐसे में सब्जी विक्रेताओं के हौसले बुलंद हैं।
बिना रेट लिस्ट के लिए सब्जी बेचकर लोगों को चूना लगा रहे हैं। पांगी के लोगों में रमेश कुमार, सुरेंद्र सिंह, विमला देवी, रोशन राणा, मान सिंह, पवन कुमार, रोहित, देवी सिंह, अशोक कुमार, प्रताप सिंह व सुरेश कुमार का कहना है कि पांगी के मुख्यालय किलाड़ में विभाग का कार्यालय है। लेकिन इसके बावजूद सब्जी विक्रेता रेट लिस्ट नहीं लगा रहे है। इस कारण उन्हें मनमाने दामों का शिकार होना पड़ रहा है।