Chamba Pangi News: देवराज बने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पांगी के उपाध्यक्ष, जताया शीर्ष नेतृत्व का आभार

उन्होंने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के शीर्ष नेतृत्व, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार, प्रदेश महासचिव अमित भरमौरी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत शर्मा भरमौरी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चौहान सहित सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों का अभार जताया।
Devraj Has Been Appointed As The Vice President Of The Block Congress Committee Pangi
Devraj Has Been Appointed As The Vice President Of The Block Congress Committee Pangi
विज्ञापन
पांगी। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पांगी ने देवराज को उपाध्यक्ष मनोनीत किया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष देवराज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। 

उन्होंने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के शीर्ष नेतृत्व, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार, प्रदेश महासचिव अमित भरमौरी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत शर्मा भरमौरी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चौहान सहित सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों का अभार जताया। उन्होंने कहा कि पांगी घाटी में संगठन को मजबूत करना, कार्यकर्ताओं को एकजुट रखना और कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन और कार्यकर्ताओं के सहयोग से संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा।