Road Accident in Chamba || चंबा में 300 फीट गहरी खाई में समाई बोलेरो, तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत
Road Accident in Chamba || चंबा: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से बुधवार की शाम एक बेहद दुखद खबर सामने आई, जिसने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया है। चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर एक भीषण सड़क पेश आया हुआ है। हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार चंबा तीसा सड़क मार्ग पर गुनु नाला के पास एक बोलेरो कैंपर अचानक अनियंत्रित हो गई और देखते ही देखते करीब 300 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस Road Accident की खबर मिलते ही आसपास के गांवों में हड़कंप मच गया और लोग मदद के लिए दौड़ पड़े।
चंबा-तीसा मार्ग पर गुनु नाला के पास हुआ भीषण हादसा।
हादसा शाम करीब 7 बजे हुआ जब गाड़ी चंबा से तीसा की तरफ जा रही थी। खाई इतनी गहरी थी कि गिरने के बाद गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में 17 वर्षीय बालो की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, उसके दो साथी तारो चंद और थान सिंह उर्फ सन्नी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों और पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें खाई से बाहर निकाला। इस हादसे ने एक ही पल में तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं।एक युवक ने मौके पर तोड़ा दम, दो की अस्पताल में हुई मौत।
घायलों को आनन-फानन में उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन गहरे जख्मों के कारण इलाज के दौरान उन दोनों ने भी दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान तारो चंद (22), थान सिंह (19) और बालो (17) के रूप में हुई है। ये तीनों ही चुराह तहसील के रहने वाले थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर investigation शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। इतनी कम उम्र में तीन दोस्तों के चले जाने से उनके गांवों में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया की जा रही है। पहाड़ी इलाकों में सड़कों पर बढ़ते हादसों ने एक बार फिर रोड सेफ्टी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे घुमावदार रास्तों पर गाड़ी चलाते समय अतिरिक्त सावधानी बरतें।
Web Title: chamba tissa road accident bolero camper falls into gorge three youths dead
Get Latest
Education/Job
ENG
LIC
Personal Finance
अभी-अभी
उत्तराखंड
ऊना
काँगड़ा
किन्नौर
कुल्लू
क्राइम न्यूज
चंबा
टेक्नोलॉजी
दिव्य दर्शन
नॉलेज
पंजाब/जम्मू
पोस्ट ऑफिस
फ़ैक्ट चेक
बिजनेस आइडिया
बिज़नेस न्यूज़
बिलासपुर
बैंकिंग
मंडी
मनोरंजन
मेरी पांगी
यूटीलिटी
राशिफल
लाहुल
वायरल न्यूज़
शिमला
सरकारी योजना
सिरमौर
सुपर स्टोरी
सोलन
हमीरपुर
and
हिमाचल
News only on
pangi ghati dainik patrika
Published On: Apr 05, 2026 | 06:48 AM