Chamba News || चंबा में 21 साल की विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, फोन पर हुई थी पति से बहस

हिमाचल में आत्महत्या के मामले काफी बढ़ने लगे हैं। इसी कड़ी में अब हिमाचल के चंबा जिला में एक 21 साल की विवाहिता ने अपने कमरे में फंदा लगा लिया। फंदा लगाने से पहले उसने अपने पति से फोन पर बात की थी।
Chamba News ||  चंबा में 21 साल की विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, फोन पर हुई थी पति से बहस
Chamba News || चंबा में 21 साल की विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, फोन पर हुई थी पति से बहस
विज्ञापन

Chamba News ||  चंबा। हिमाचल में आत्महत्या के मामले काफी बढ़ने लगे हैं। इसी कड़ी में अब हिमाचल के चंबा जिला में एक 21 साल की विवाहिता ने अपने कमरे में फंदा लगा लिया। फंदा लगाने से पहले उसने अपने पति से फोन पर बात की थी। हालांकि इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि उन दोनों के बीच क्या बात हुई, जिसके तुरंत बाद ही महिला ने अपनी जान दे दी। पुलिस इस मामले की तह खंगालने में जुटी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार चंबा जिला के गांव बनेटू डाकघर कोहाला में एक 21 साल की विवाहिता मनीषा ने अपने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। महिला ने कमरे की छत से फंदा लगाया। जैसे ही परिजनों की इसकी जानकारी मिली, तो उन्होंने मनीषा को तुरंत ही फंदे से उतारा और उसे बेसुध हालत में अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकांे ने मनीषा को मृत घोषित कर दिया। 

महाराष्ट्र के पुणे में नौकरी करता है महिला का पति

अस्पताल प्रबंधन ने मामले की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतका मनीषा के मायका और ससुराल पक्ष के बयान दर्ज कर आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयान में मायका पक्ष ने बताया कि मनीषा ने दोपहर के समय अपने पति से फोन पर बात की। उसके बाद वह अपने कमरे में चली गई, जहां पर उसने फंदा लगा लिया।

फोन पर हुई थी दोनों की बहस

बता दें कि मनीषा का पति महाराष्ट्र के पुणे में नौकरी करता है। जबकि मनीषा के पिता भी उसके साथ ही नौकरी करते हैं। मनीषा का पति पिछले एक माह से घर नहीं आया था। जिससे मनीषा काफी परेशान थी। माना जा रहा है कि फोन पर इसी बात को लेकर दोनों में बहस हो गई। जिसके बाद मनीषा ने अपने कमरे में जाकर फंदा लगा लिया। मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस इस मामले में गहनता से जांच कर रही है।