Chamba News: चुराह के चांजू कठवाड सड़क मार्ग पर भारी भूस्खल, चार पंचायतों का संपर्क कटा

Chamba News: चुराह के चांजू कठवाड सड़क मार्ग पर भारी भूस्खल, चार पंचायतों का संपर्क कटा
Chamba News: चुराह के चांजू कठवाड सड़क मार्ग पर भारी भूस्खल, चार पंचायतों का संपर्क कटा
विज्ञापन

चंबा: हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के दायरे में आने वाले उपमंडल चुराह के चांजू कठवाड सड़क मार्ग पर भारी भूस्खलन के चलते सड़क पूरी तरह से बंद हो गई है। इस घटना के कारण वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई है। सुबह का समय होने के कारण घटना के समय सड़क पर लोगों और वाहनों की आवाजाही नहीं थी, भूस्खलन के कारण बढ़ाईगढ़ चांजू, चरडा, देहरा और बघेईगड पंचायतों का बाहरी दुनिया से संपर्क टूट गया है। लोक निर्माण विभाग ने सड़क को बहाल करने के लिए मशीनरी भेज दी है। उम्मीद है कि जल्द ही सड़क वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दी जाएगी।

चुराह में पिछले दिनों हुई भारी बारिश के कारण कई स्थानों पर भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं। इसके चलते तीन पुल पानी में बह गए हैं और किसानों के कई खेत भी नष्ट हो गए हैं। कुछ दिन पहले नाले में बादल फटने से लोक निर्माण विभाग का नवनिर्मित पुल भी बह गया था। इस पुल की लागत 2 करोड़ रुपए से अधिक थी। पुल के बह जाने से भी इन्हीं पंचायतों का संपर्क कट गया था। हालांकि, विभाग ने अस्थाई रास्ता बनाकर लोगों को राहत प्रदान की थी। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जोगेंद्र शर्मा ने बताया कि आज सुबह चांजू चरडा रोड पर भूस्खलन के कारण सड़क बंद हो गई है।