Chamba Pangi News: पांगी में BSNL के दावों की निकली हवा, पहली ही बर्फबारी में 4G नेटवर्क ठप, मंत्री की चेतावनी भी कर दी अनसुनी!
Chamba Pangi News: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले का जनजातीय क्षेत्र पांगी घाटी (Pangi Valley) एक बार फिर संचार के मामले में 'काला पानी' बन गया है। अभी हाल ही में यहाँ BSNL की 4जी सेवा शुरू होने से लोगों में खुशी की लहर थी, लेकिन कुदरत की पहली ही बड़ी मार ने सिस्टम की पोल खोलकर रख दी है। पिछले पांच दिनों से घाटी में BSNL का नेटवर्क (BSNL Network) पूरी तरह ठप पड़ा है। वजह साफ है- लाहौल के रास्ते पांगी के लिए बिछाई गई ऑप्टिकल फाइबर बर्फ के बोझ तले टूट गई है।
अधिकारियों की लापरवाही पड़ी भारी
यह समस्या सिर्फ मौसम की मार नहीं, बल्कि घोर लापरवाही का नतीजा है। आपको बता दें कि फाइबर बिछाने से पहले हुई परियोजना सलाहकार समिति की बैठक में मंत्री (Minister) ने BSNL के अधिकारियों को साफ चेताया था। उन्होंने कहा था कि सर्दियों में भारी बर्फबारी (Heavy Snowfall) से पोल पर टिकी लाइनें टूट सकती हैं, इसलिए फाइबर को अंडरग्राउंड (Underground) बिछाया जाए। लेकिन तब अधिकारियों ने दलील दी थी कि पोल नजदीक होने के कारण लाइन नहीं टूटेगी। आज वो दावे बर्फ में दफन हो चुके हैं और एक ही झटके में उनके दावों की हवा निकल गई है।5 दिनों से सन्नाटा, 7 टावर बंद
लाहौल में हिमखंड की चपेट में आने से BSNL के कई पोल और तारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त (Damaged Poles) हो गई हैं। इसका सीधा असर पांगी के सात मोबाइल टावरों पर पड़ा है, जो अब महज लोहे का ढांचा बनकर रह गए हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत पुर्थी, अजोग, रेई और शौर पंचायतों के लोगों को हो रही है। ये इलाके पिछले पांच दिनों से शेष दुनिया से पूरी तरह कट गए हैं। अब सवाल यह है कि कड़ाके की ठंड और बर्फ के बीच इन लाइनों को दोबारा ठीक करना (Restoration Work) टेढ़ी खीर साबित होगा।पुर्थी पंचायत के थांदल गांव के निवासी योग राज (Yog Raj) ने अपना दर्द बयां किया है। उन्होंने बताया कि नेटवर्क न होने की वजह से वे अपने सगे-संबंधियों की आवाज सुनने को तरस गए हैं। वे बताते हैं, "मैं आपसे बात करने के लिए किसी तरह जियो नेटवर्क (Jio Network) का सहारा ले रहा हूं, लेकिन फाइबर कनेक्ट न होने से उसकी आवाज भी कट-कट कर आ रही है।" ग्रामीणों ने प्रशासन और BSNL प्रबंधन से मांग की है कि क्षतिग्रस्त लाइन को जल्द से जल्द ठीक किया जाए ताकि उनकी जिंदगी पटरी पर लौट सके।
Web Title: bsnl 4g network down pangi valley lahaul fiber damage chamba news
Get Latest
Education/Job
ENG
LIC
Personal Finance
अभी-अभी
उत्तराखंड
ऊना
काँगड़ा
किन्नौर
कुल्लू
क्राइम न्यूज
चंबा
टेक्नोलॉजी
दिव्य दर्शन
नॉलेज
पंजाब/जम्मू
पोस्ट ऑफिस
फ़ैक्ट चेक
बिजनेस आइडिया
बिज़नेस न्यूज़
बिलासपुर
बैंकिंग
मंडी
मनोरंजन
मेरी पांगी
यूटीलिटी
राशिफल
लाहुल
वायरल न्यूज़
शिमला
सरकारी योजना
सिरमौर
सुपर स्टोरी
सोलन
हमीरपुर
and
हिमाचल
News only on
pangi ghati dainik patrika
Published On: Apr 05, 2026 | 06:48 AM