Dharmendra Death: बर्थडे से 14 दिन पहले धर्मेंद्र ने दुनिया को कहा ‘अलविदा’
Dharmendra Death: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। वह लंबे समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। उनके निधन की खबर से पूरे देश और फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।
मुंबई: Dharmendra Death: भारतीय सिनेमा के 'हीमैन' और 'गरम धरम' के नाम से मशहूर दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र अब हमारे बीच नहीं रहे। 89 साल की उम्र में उन्होंने मुंबई स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर आते ही पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। धर्मेंद्र पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज घर पर ही डॉक्टरों की देखरेख में हो रहा था।
अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद बिगड़ी तबीयत
धर्मेंद्र को 31 अक्टूबर को सांस लेने में गंभीर तकलीफ के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कुछ दिन अस्पताल में रहने के बाद 12 नवंबर को उन्हें छुट्टी दे दी गई थी और वह घर पर स्वास्थ्य लाभ ले रहे थे। परिवार ने बताया था कि उनकी हालत में सुधार हो रहा है। लेकिन आज सुबह उनके घर के बाहर एम्बुलेंस और बेटी ईशा देओल को देखे जाने के बाद फैंस की चिंता बढ़ गई थी, जिसके कुछ ही देर बाद उनके निधन की दुखद खबर सामने आई। यह दुखद है कि कुछ समय पहले भी उनके निधन की झूठी अफवाहें सोशल मीडिया पर फैली थीं, जिसका उनकी पत्नी और बेटी ने खंडन किया था। उन्होंने फैंस को आश्वासन दिया था कि वह ठीक हैं और रिकवर हो रहे हैं। लेकिन इस बार यह खबर सच निकली, जिसने उनके करोड़ों चाहने वालों का दिल तोड़ दिया है। धर्मेंद्र के निधन की खबर मिलते ही उनके जुहू स्थित आवास पर बॉलीवुड सितारों का पहुंचना शुरू हो गया है। घर के बाहर सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। हर कोई इस महान कलाकार को अपनी श्रद्धांजलि देने पहुंच रहा है। सोशल मीडिया पर श्मशान घाट के भी कुछ वीडियो सामने आ रहे हैं, जहां अंतिम संस्कार की तैयारियां की जा रही हैं। उनके निधन से भारतीय सिनेमा के एक सुनहरे युग का अंत हो गया है। https://x.com/AHindinews/status/1992871809159696594?s=20
Web Title: veteran actor dharmenrda passed away at 89
Get Latest
Education/Job
ENG
LIC
Personal Finance
अभी-अभी
उत्तराखंड
ऊना
काँगड़ा
किन्नौर
कुल्लू
क्राइम न्यूज
चंबा
टेक्नोलॉजी
दिव्य दर्शन
नॉलेज
पंजाब/जम्मू
पोस्ट ऑफिस
फ़ैक्ट चेक
बिजनेस आइडिया
बिज़नेस न्यूज़
बिलासपुर
बैंकिंग
मंडी
मनोरंजन
मेरी पांगी
यूटीलिटी
राशिफल
लाहुल
वायरल न्यूज़
शिमला
सरकारी योजना
सिरमौर
सुपर स्टोरी
सोलन
हमीरपुर
and
हिमाचल
News only on
pangi ghati dainik patrika
Published On: Apr 05, 2026 | 06:51 AM