पांगी में बादल फटने से पुर्थी नाले में उफान, बीआरओ सड़क क्षतिग्रस्त
जनजातीय क्षेत्र पांगी में सोमवार दोपहर करीब 12 बजे थांदल धार में बादल फटने से पुर्थी नाले में अचानक उफान आ गया। तेज बहाव के कारण बीआरओ की मुख्य सड़क का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि पुर्थी-थांदल संपर्क मार्ग पूरी तरह बंद हो गया है। घटना के बाद क्षेत्र में आवाजाही प्रभावित हो गई है।
पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र पांगी में सोमवार दोपहर करीब 12 बजे थांदल धार में बादल फटने से पुर्थी नाले में अचानक उफान आ गया। तेज बहाव के कारण बीआरओ की मुख्य सड़क का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि पुर्थी-थांदल संपर्क मार्ग पूरी तरह बंद हो गया है। घटना के बाद क्षेत्र में आवाजाही प्रभावित हो गई है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार नाले में आए तेज बहाव की चपेट में दो घराट भी आ गए हैं। हालांकि, अब तक किसी प्रकार के जानी नुकसान की सूचना नहीं है। प्रशासन की ओर से नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
लगातार हो रही बारिश के बीच क्षेत्र में खतरा बना हुआ है। प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों और खड्डों के किनारे न जाने तथा अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।
एसडीएम पांगी अमनदीप ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही संबंधित विभागों को सतर्क कर दिया गया है। उन्होंने सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) और अन्य संबंधित विभागों को मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लेने और आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि विस्तृत रिपोर्ट मिलने के बाद ही नुकसान का सही आकलन हो सकेगा।
Web Title: cloudburst in pangi causes surge in purthi nallah bro road damaged
Get Latest
Education/Job
ENG
LIC
Personal Finance
अभी-अभी
उत्तराखंड
ऊना
काँगड़ा
किन्नौर
कुल्लू
क्राइम न्यूज
चंबा
टेक्नोलॉजी
दिव्य दर्शन
नॉलेज
पंजाब/जम्मू
पोस्ट ऑफिस
फ़ैक्ट चेक
बिजनेस आइडिया
बिज़नेस न्यूज़
बिलासपुर
बैंकिंग
मंडी
मनोरंजन
मेरी पांगी
यूटीलिटी
राशिफल
लाहुल
वायरल न्यूज़
शिमला
सरकारी योजना
सिरमौर
सुपर स्टोरी
सोलन
हमीरपुर
and
हिमाचल
News only on
pangi ghati dainik patrika
Published On: Jul 20, 2026 | 02:15 PM