चम्बा में मेडिकल कॉलेज के इंटर्न डॉक्टरों की कार रावी नदी में गिरी, एक की मौत, एक लापता- 2 गंभीर घायल
पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार तेज गति से चल रही थी और चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। चम्बा थाना पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।
चंबा । हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में मेडिकल कॉलेज चंबा के चार इंटर्न डॉक्टरों की कार अनियंत्रित होकर रावी नदी में जा गिरी। हादसा चंबा-पठानकोट नेशनल हाइवे पर चंबा थाना अंर्तगत परेल धार के पास रात करीब दो बजे हुआ। इस हादसे में एक इंटर्न डॉक्टर की मौत हो गई, जबकि एक महिला इंटर्न डॉक्टर का अभी तक पता नहीं चल पाया है। दो अन्य घायल डॉक्टरों का चम्बा मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसे के समय कार (HP21B-1693) में चार इंटर्न डॉक्टर सवार थे। सभी डॉक्टर चम्बा मेडिकल कॉलेज में इंटर्नशिप कर रहे थे। वे शनिवार रात मेडिकल कॉलेज से बालू नामक स्थान पर डिनर करने गए थे। देर रात लौटते वक्त करीब 2 बजे उनकी कार परेल धार के पास चम्बा-पठानकोट नेशनल हाइवे पर अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे रावी नदी में जा गिरी।सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया।
हादसे में कार चला रहे डॉक्टर अखिलेश (25) निवासी बड़सर जिला हमीरपुर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कार में सवार डॉक्टर इशिका (23) निवासी हाटकोटी, जिला शिमला अभी तक लापता है। पुलिस और प्रशासन की टीमें स्थानीय गोताखोरों की मदद से लापता डॉक्टर की तलाश कर रही हैं, लेकिन नदी की तेज धारा के चलते अब तक सफलता नहीं मिल पाई है।
इस हादसे में दो अन्य इंटर्न डॉक्टर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इनमें डॉक्टर रिशान्त (24) निवासी कुमारसेन, जिला शिमला और डॉक्टर दिव्यांक (25) निवासी कंडाघाट, जिला सोलन शामिल हैं। दोनों को चम्बा मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार तेज गति से चल रही थी और चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। चम्बा थाना पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।
इस दर्दनाक हादसे की खबर मिलते ही मृतक व लापता इंटर्न डॉक्टर के परिवार में मातम पसर गया। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि लापता डॉक्टर की तलाश पूरी गंभीरता से जारी है।
Web Title: the car of intern doctors of medical college in chamba fell into the ravi river one died one missing 2 seriously injured 286985
Get Latest
Education/Job
ENG
LIC
Personal Finance
अभी-अभी
उत्तराखंड
ऊना
काँगड़ा
किन्नौर
कुल्लू
क्राइम न्यूज
चंबा
टेक्नोलॉजी
दिव्य दर्शन
नॉलेज
पंजाब/जम्मू
पोस्ट ऑफिस
फ़ैक्ट चेक
बिजनेस आइडिया
बिज़नेस न्यूज़
बिलासपुर
बैंकिंग
मंडी
मनोरंजन
मेरी पांगी
यूटीलिटी
राशिफल
लाहुल
वायरल न्यूज़
शिमला
सरकारी योजना
सिरमौर
सुपर स्टोरी
सोलन
हमीरपुर
and
हिमाचल
News only on
pangi ghati dainik patrika
Published On: Apr 05, 2026 | 06:51 AM