Himachal News: चंबा में दुआट महादेव मंदिर माथा टेकने गए पांच युवकों की कार सड़क हादसे की शिकार, एक की मौके पर मौत चार घायल
Himachal News चंबा: हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के दायरे में आने वाले माणी-संगनहार संपर्क मार्ग पर कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से इसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। कार में कुल पांच लोग सवार थे। घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कालेज चंबा में भर्ती करवाया गया है। जहां एक घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के विस्तृत कारणों की जांच आरंभ कर दी है।
जानकारी के अनुसार करियां पंचायत के जंजला गांव के पांच लोग दुआट महादेव मंदिर में माथा टेकने के बाद कार के जरिए वापिस घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में कार रास्ते में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। परिणामस्वरूप इसमें सवार राकेश कुमार वासी गांव जंजला की मौत हो गई। दुर्घटना में घायलों की पहचान दीपक कुमार वासी गांव भतोगडी, मनोज कुमार, नरेश कुमार और जीवन कुमार सभी वासी गांव जंजला के तौर पर हुई है। कार को गिरता देख मौके पर पहंुचे लोगों ने तुरंत घायलों को उठाकर उपचार के लिए मेडिकल कालेज भिजवाने के साथ ही पुलिस को सूचित किया। घायलों को मेडिकल कालेज में प्राथमिक उपचार के बाद दाखिल कर लिया गया है।
इसी बीच सदर पुलिस थाना से टीम ने मेडिकल कालेज पहंुचकर घायलों के ब्यान दर्ज किए। पुलिस की एक टीम दुर्घटना में मारे गए व्यक्ति का शव लाने के लिए घटनास्थल को रवाना हो गई। इस संदर्भ में सदर पुलिस थाना में मामला दर्ज किया गया है। उधर, एसपी चंबा अभिषेक यादव ने घटना की पुष्टि की है।
Web Title: the car of five youths who had gone to pay obeisance at duat mahadev temple in chamba met with a road accident
Get Latest
Education/Job
ENG
LIC
Personal Finance
अभी-अभी
उत्तराखंड
ऊना
काँगड़ा
किन्नौर
कुल्लू
क्राइम न्यूज
चंबा
टेक्नोलॉजी
दिव्य दर्शन
नॉलेज
पंजाब/जम्मू
पोस्ट ऑफिस
फ़ैक्ट चेक
बिजनेस आइडिया
बिज़नेस न्यूज़
बिलासपुर
बैंकिंग
मंडी
मनोरंजन
मेरी पांगी
यूटीलिटी
राशिफल
लाहुल
वायरल न्यूज़
शिमला
सरकारी योजना
सिरमौर
सुपर स्टोरी
सोलन
हमीरपुर
and
हिमाचल
News only on
pangi ghati dainik patrika
Published On: Apr 05, 2026 | 06:53 AM