Home
breaking-news
terrible-devastation-in-this-district-of-himachal-9-people-of-two-families-drowned-alive
Himachal News: हिमाचल के इस जिले भयंकर तबाही, दो परिवारों के 9 लोगों ज़िंदा बहे
Himachal News: मंडी: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के मंडी (Mandi) जिले में बारिश (Rain) ने एक बार फिर से कहर बरपाया है। उपमंडल गोहर (Sub-Division Gohar) के अंतर्गत आने वाले पंगलयूर गांव में बीती रात भारी बारिश के कारण दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां दो परिवारों के कुल 9 सदस्य बह गए हैं। घटनास्थल से अब तक किसी का भी सुराग नहीं मिल पाया है। प्रशासन और स्थानीय राहत दल मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुटे हुए हैं।
प्रशासन की ओर से प्रभावित ग्राम पंचायत स्यांज (Syanj Panchayat) के पंगलयूर गांव (Panglayur Village) में भारी बारिश के बाद नाले में उफान आ गया। इसी दौरान गांव के दो घर इस आपदा की चपेट में आ गए और दोनों परिवारों के सदस्य पानी के तेज बहाव में बह गए। बताया जा रहा है कि बारिश इतनी तीव्र थी कि गांव में बाढ़ जैसे हालात बन गए और रास्तों का संपर्क पूरी तरह टूट गया है।
लापता हुए लोगों की पहचान पदम सिंह (Padam Singh) पुत्र देवी सिंह (Devi Singh), उनकी पत्नी देवकू देवी (Devku Devi), झाबे राम (Jhabey Ram), उनकी पत्नी पार्वती देवी (Parvati Devi), सुरमि देवी (Surmi Devi), इंद्र देव (Inder Dev), उनकी पत्नी उमा वती (Uma Vati), बेटी कनिका (Kanika) और बेटा गौतम (Gautam) के रूप में हुई है। सभी लोग स्थानीय निवासी थे और आपसी रिश्तेदार भी बताए जा रहे हैं।
Web Title: terrible devastation in this district of himachal 9 people of two families drowned alive
Get Latest
Education/Job
ENG
LIC
Personal Finance
अभी-अभी
उत्तराखंड
ऊना
काँगड़ा
किन्नौर
कुल्लू
क्राइम न्यूज
चंबा
टेक्नोलॉजी
दिव्य दर्शन
नॉलेज
पंजाब/जम्मू
पोस्ट ऑफिस
फ़ैक्ट चेक
बिजनेस आइडिया
बिज़नेस न्यूज़
बिलासपुर
बैंकिंग
मंडी
मनोरंजन
मेरी पांगी
यूटीलिटी
राशिफल
लाहुल
वायरल न्यूज़
शिमला
सरकारी योजना
सिरमौर
सुपर स्टोरी
सोलन
हमीरपुर
and
हिमाचल
News only on
pangi ghati dainik patrika
Published On: Apr 05, 2026 | 06:54 AM