Cloudburst Himachal : हिमाचल में तबाही का मंजर, मंडी और कुल्लू में फटे बादल, 2 की मौत 48 लापता

Cloudburst Himachal :  हिमाचल में तबाही का मंजर, मंडी और कुल्लू में फटे बादल, 2 की मौत 48 लापता
Cloudburst Himachal : हिमाचल में तबाही का मंजर, मंडी और कुल्लू में फटे बादल, 2 की मौत 48 लापता
विज्ञापन

Cloudburst Himachal :   ​शिमला: हिमाचल प्रदेश में मॉनसून की भारी बारिश ने तबाही मचाई हुई है। प्रदेश में बीते दिन देररात से हो रही बारिश के कारण कई क्षेत्रों में बादल फटने के घटनाएं सामने आई हुई है। प्रदेश में अभी तक दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं 48 लोग लपता हो गए है। कुल्लू के निरमंड में बादल फटने से बागी पुल के आसपास कई वाहन और घर बह गए हैं। वहीं, मनाली में ब्यास नदी ने हाईवे पर आकर आलू ग्राउंड में पानी भर दिया है। यही कारण है कि चंडीगढ़-मनाली हाईवे (Chandigarh-Manali Highway) कुछ स्थानों पर लैंडस्लाइड के चलते बंद है। अब तक, राज्य के तीन जिलों में बादल फटे हैं और 48 लोग लापता हैं।

कुल्लू जिले के मणिकर्ण में मलाणा गांव में एक विद्युत परियोजना का डैम टूट गया है। डैम टूटने से घाटी में बाढ़ आ गई है और लोग परेशान हैं। आधी रात को हुई बारिश ने ब्यास नदी का जल स्तर बढ़ा दिया हुआ है। मनाली का हादवे भी ब्यास नहीं की चपेट में आने वाला है। चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग कई स्थानों पर लैंडस्लाइड के चलते सड़क बंद हो गई है। 

डीसी मंडी अपूर्व देवगन (DC Mandi Apoorva Devgan) और रेस्क्यू टीमें पैदल ही प्रभावित क्षेत्र के लिए जा रही हैं। मौके पर मौजूद स्थानीय प्रशासन राहत कार्यों में जुटे हैं। सड़कें और रास्ते टूटने के कारण घटनास्थल तक पहुंचने में दिक्कत आ रही है।