साच को मिली उप-तहसील की सौगात, अब 10 पंचायतों के ग्रामीणों को किलाड़ के चक्करों से मिली मुक्ति
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा हिमाचल दिवस पर की गई घोषणा के बाद इस उप-तहसील ने आज शुभारंभ किया गया। जिससे क्षेत्र की करीब 10 पंचायतों की हजारों की आबादी को बड़ी राहत मिली है।
पांगी (चंबा)। जिला चंबा के दुर्गम जनजातीय उपमंडल पांगी की दूरस्थ घाटी के लोगों का दशकों पुराना इंतजार बुधवार को खत्म हो गया। ग्राम पंचायत साच में आयोजित एक भव्य समारोह में आवासीय आयुक्त पांगी ने नवनिर्मित उप-तहसील कार्यालय का विधिवत शुभारंभ किया। इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने ग्रामीणों ने पारंपरिक पंगवाली वाद्य यंत्रों की मनमोहक धुनों के साथ मुख्य अतिथि का जोरदार स्वागत किया।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा हिमाचल दिवस पर की गई घोषणा के बाद इस उप-तहसील ने आज शुभारंभ किया गया। जिससे क्षेत्र की करीब 10 पंचायतों की हजारों की आबादी को बड़ी राहत मिली है। अब इन पंचायतों के लोगों को अपने राजस्व और तहसील से जुड़े छोटे-बड़े कामों के लिए कई किलोमीटर का सफर तय कर मुख्यालय किलाड़ नहीं जाना पड़ेगा। कार्यक्रम के पहले दिन ही नायब तहसीलदार सीता राम ने स्थानीय लोगों के कई जरूरी दस्तावेज मौके पर ही तैयार करके दिए, जिससे ग्रामीणों के चेहरे खिल उठे।
ग्राम पंचायत साच की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आरसी ने कहा कि यह इस दुर्गम क्षेत्र के विकास में एक मील का पत्थर साबित होगा। इससे न केवल लोगों का कीमती समय बचेगा, बल्कि यात्रा पर होने वाले आर्थिक बोझ से भी निजात मिलेगी। फिलहाल, जब तक उप-तहसील के अपने भवन का निर्माण पूरा नहीं हो जाता, तब तक कार्यालय का कामकाज लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह से ही संचालित किया जाएगा। सरकार के इस कदम से क्षेत्र में विकास की नई संभावनाएं पैदा हुई हैं।
इस महत्वपूर्ण अवसर पर नायब तहसीलदार सीता राम, अधिशासी अभियंता रवि शर्मा, प्रधान दीना नाथ ठाकुर, टीएसी सदस्य दौलत राम व चुनी लाल सहित कांग्रेस वरिष्ठ नेता शिव नाथ शर्मा भी मौजूद रहे। उन्होंने इस बहुप्रतीक्षित सौगात के लिए प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
Web Title: sach gets the gift of sub tehsil now the villagers of 10 panchayats will be free from the hassle of killar
Get Latest
Education/Job
ENG
LIC
Personal Finance
अभी-अभी
उत्तराखंड
ऊना
काँगड़ा
किन्नौर
कुल्लू
क्राइम न्यूज
चंबा
टेक्नोलॉजी
दिव्य दर्शन
नॉलेज
पंजाब/जम्मू
पोस्ट ऑफिस
फ़ैक्ट चेक
बिजनेस आइडिया
बिज़नेस न्यूज़
बिलासपुर
बैंकिंग
मंडी
मनोरंजन
मेरी पांगी
यूटीलिटी
राशिफल
लाहुल
वायरल न्यूज़
शिमला
सरकारी योजना
सिरमौर
सुपर स्टोरी
सोलन
हमीरपुर
and
हिमाचल
News only on
pangi ghati dainik patrika
Published On: Apr 05, 2026 | 06:51 AM