Natwar Singh : कांग्रेस नेता और पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह का निधन, PM मोदी ने जताया दुख

Natwar Singh : कांग्रेस नेता और पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह का निधन, PM मोदी ने जताया दुख
Natwar Singh : कांग्रेस नेता और पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह का निधन, PM मोदी ने जताया दुख
विज्ञापन

नई दिल्ली: शनिवार देर रात, लंबे समय से बीमार पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह का निधन हो गया। वह 93 वर्ष के थे। नटवर सिंह ने पिछले कुछ हफ्तों से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। जहां पर उन्होंने बीते दिन देररात को अंतिम सांस ली ।  रविवार को नटवर सिंह का अंतिम संस्कार दिल्ली में किया जाएगा, जहां परिवार के अन्य लोग भी आ रहे हैं। उनकी सेहत पिछले कुछ समय से खराब रही है।’ 

1931 में राजस्थान के भरतपुर जिले में कांग्रेस के पूर्व सांसद नटवर सिंह का जन्म हुआ था। 2004–2005 में, तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार में वह विदेश मंत्री थे। 1966 से 1971 तक वे तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कार्यालय से जुड़े हुए थे और पाकिस्तान में भारत के राजदूत के रूप में भी काम किया था। 1984 में नटवर सिंह को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।