Himachal Pradesh IAS transfer: हिमाचल में 5 HAS अधिकारियों का स्थानांतरण, जानिए किसको कहां पर भेजा
Himachal Pradesh IAS transfer: शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पांच HPAS अधिकारियों के तबादले और नई तैनाती को लेकर अधिसूचना जारी की है। इन तबादलों के तहत कई जिलों में अहम जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। प्रीति पॉल सिंह (HPAS-2013) को चंबा में सहायक आयुक्त के पद से स्थानांतरित कर अब हिमाचल प्रदेश पिछड़ा वर्ग एवं वित्त विकास निगम, कांगड़ा का प्रबंध निदेशक (Managing Director) नियुक्त किया गया है। वे विनय धीमान (HPAS-2008) से यह जिम्मेदारी संभालेंगी और उन्हें अतिरिक्त कार्यभार से मुक्त किया गया है। वहीं, अपराजिता चंदेल (HPAS-2019), जो कि फिलहाल एसडीओ (सिविल) सलूणी, चंबा के पद पर हैं, को सहायक आयुक्त, चंबा के पद पर स्थानांतरित किया गया है।
सुभाष गौतम (HPAS-2018) को धर्मशाला, कांगड़ा से स्थानांतरित कर हमीरपुर जिले के सैनिक कल्याण विभाग में विशेष कार्य अधिकारी (OSD) के रूप में नियुक्त किया गया है। वे यहां दीप्ति (HPAS-2011) को कार्यभार से मुक्त करेंगे। इसके साथ ही उन्हें एक्स-सर्विसमैन कारपोरेशन, हमीरपुर का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है। इसी प्रकार, बच्छीतर सिंह (HPAS-2023), जो वर्तमान में पोस्टिंग के लिए प्रतीक्षारत हैं, को जिला मंडी के गोहर उपमंडल में एसडीओ (सिविल) नियुक्त किया गया है। वे स्मृतिका नेगी (HPAS-2015) को अतिरिक्त कार्यभार से मुक्त करेंगे। नेगी अब बल्ह में ही एसडीएम के रूप में सेवा प्रदान करेंगी। बता दे कि बारिश ने गोहर उपमंडल में भी भारी तबाही मचाई है। इसके अलावा,पंकज शर्मा (HPAS-2015) का स्थानांतरण बंजार, जिला कुल्लू से सिरमौर के कफोटा उपमंडल में एसडीएम के रूप में किया गया है।
[caption id="attachment_284921" align="aligncenter" width="600"]
Himachal Pradesh IAS transfer[/caption]
प्रशासनिक स्तर पर इन बदलावों को सरकार की प्रशासनिक मजबूती और कार्यक्षमता को और बेहतर बनाने की दिशा में एक प्रयास माना जा रहा है। नई जिम्मेदारियों के साथ ये अधिकारी अब अपने-अपने जिलों में नई भूमिका निभाएंगे।
Himachal Pradesh IAS transfer[/caption]
प्रशासनिक स्तर पर इन बदलावों को सरकार की प्रशासनिक मजबूती और कार्यक्षमता को और बेहतर बनाने की दिशा में एक प्रयास माना जा रहा है। नई जिम्मेदारियों के साथ ये अधिकारी अब अपने-अपने जिलों में नई भूमिका निभाएंगे।
Web Title: himachal pradesh ias transfer
Get Latest
Education/Job
ENG
LIC
Personal Finance
अभी-अभी
उत्तराखंड
ऊना
काँगड़ा
किन्नौर
कुल्लू
क्राइम न्यूज
चंबा
टेक्नोलॉजी
दिव्य दर्शन
नॉलेज
पंजाब/जम्मू
पोस्ट ऑफिस
फ़ैक्ट चेक
बिजनेस आइडिया
बिज़नेस न्यूज़
बिलासपुर
बैंकिंग
मंडी
मनोरंजन
मेरी पांगी
यूटीलिटी
राशिफल
लाहुल
वायरल न्यूज़
शिमला
सरकारी योजना
सिरमौर
सुपर स्टोरी
सोलन
हमीरपुर
and
हिमाचल
News only on
pangi ghati dainik patrika
Published On: Apr 05, 2026 | 06:54 AM