Himachal News || हिमाचल में महिला की हत्या, पुलिस को पुलिया के नीचे मिला शव

Woman Murdered In Bhavarna Kangra, Dead Body Found Under Culvert
Himachal News || हिमाचल में महिला की हत्या, पुलिस को पुलिया के नीचे मिला शव
Himachal News || हिमाचल में महिला की हत्या, पुलिस को पुलिया के नीचे मिला शव
विज्ञापन

Himachal News ||  कांगड़ा: हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के दायरे में आने  भवारना में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया हुआ है। जहां पर एक महिला की हत्या की गई है।  पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया है। मृतक महिला के  गले व अन्य जगहों पर चोट के निशान हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 50 वर्षीय महिला का घर से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर संदिग्ध हालत में शव मिल गया है। महिला के परिजनों ने बताया कि उसकी गला रेतकर हत्या की गई है, पुलिस ने घटनास्थल से सबूत भी बरामद किए हैं। पुलिस ने अपने बयान में महिला के गले में चोट लगने के निशान भी बताए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को ग्राम पंचायत गदियाड़ा के वार्ड 2 के टीका नलोट की 50 वर्षीय कुसुम नाम की महिला अपने घर से पालमपुर (Palampur) चली गई। लेकिन रात होने पर भी वह घर नहीं पहुंची, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और पुलिस को सूचित किया। महिला का शव देर रात करीब 10 बजे घर से लगभग 3 किलोमीटर पहले सड़क की पुलिया के नीचे मिला।

महिला के परिजनों का कहना है कि वह मार डाली गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और शव को शुक्रवार को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतका के पति कल्याण चंद ने पुलिस से मामले की जांच करने और दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।