Himachal Cabinet Expansion || हिमाचल में सुक्खू सरकार के इन पांच मंत्रियों को मिले अतिरिक्त विभाग, जानिए किसको क्या दिया

शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश की सुक्खू मंत्रिमंडल में बदलाव देखने को मिला। पांच मंत्रियों को उनके वर्तमान विभाग के अतिरिक्त अन्य विभागों का कार्यभार दिया गया है।
Himachal Cabinet Expansion || हिमाचल में सुक्खू सरकार के इन पांच मंत्रियों को मिले अतिरिक्त विभाग,  जानिए किसको क्या दिया
Himachal Cabinet Expansion || हिमाचल में सुक्खू सरकार के इन पांच मंत्रियों को मिले अतिरिक्त विभाग, जानिए किसको क्या दिया
विज्ञापन

Himachal Cabinet Expansion|| ​शिमला:  शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश की सुक्खू मंत्रिमंडल (Sukhu Cabinet) में बदलाव देखने को मिला। पांच मंत्रियों को उनके वर्तमान विभाग के अतिरिक्त अन्य विभागों का कार्यभार दिया गया है। लोक निर्माण विभाग की देखरेख कर रहे विक्रमादित्य सिंह (Vikramaditya Singh) को शहरी विकास विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। हाल ही में मंत्री बने राजेश धर्माणी और यादविंदर गोमा का भी कद बढ़ाया गया है।

तकनीकी शिक्षा मंत्री का औहदा सम्भाल रहे राजेश धर्माणी को हाऊसिंग व टीसीपी विभाग भी सम्भालेंगे। इसी तरह आयुष व खेल मंत्री यादविंदर गौमा लॉ एंड लीगल रेमेम्बरेन्स का जिम्मा दिया गया है। बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी को रिड्रेसल ऑफ पब्लिक ग्रीवेंस और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर को प्रिंटिंग एंड स्टेशनरी विभाग का जिम्मा मिला है। पांच मंत्रियों को जिन नए विभागों का दायित्व मिला है, वे मुख्यमंत्री स्वयं देख रहे थे। राज्य मंत्रिमंडल में अभी भी एक मंत्री पद रिक्त है। वर्तमान में कैबिनेट में 11 मंत्री हैं, जिनमें मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी शामिल हैं। 

विक्रमादित्य सिंह का कद बढ़ा!

मुख्यमंत्री ने रोहित ठाकुर, हर्षवर्धन चौहान और विक्रमादित्य सिंह के विभाग वापस लिए थे जब दो नए मंत्री राजेश धर्माणी और यादविंदर गोमा को विभाग दिया गया था। मुख्यमंत्री ने फिर कहा कि जल्द ही इन्हें नए विभागों का कार्यभार सौंप दिया जाएगा। उस समय भी लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह की नाराज़गी की खबरें आईं। लेकिन अब विक्रमादित्य सिंह को बड़े विभाग का कार्यभार दिया गया है। यह विक्रमादित्य सिंह के कद में वृद्धि का संकेत है।