Himachal News: केवल सिंह पठानिया ने सूखाहार मध्यम सिंचाई परियोजना स्वीकृति पर CM व डिप्टी का जताया आभार
शिमला : उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कांगड़ा जिला के लिए 218 करोड़ रुपये की ‘सूखाहार मध्यम सिंचाई परियोजना’ स्वीकृत करने के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू तथा उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का आभार व्यक्त किया है। केवल सिंह पठानिया ने कहा कि इस परियोजना के माध्यम से शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में लगभग 21 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। इस परियोजना के तहत इस क्षेत्र की 337 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी तथा इनमें शामिल छह ग्राम पंचायतों हारचक्कियां, मनई, भूपलाहड़, परगोड़, ठेहड़ तथा लपियाणा के 10 गांवों की आबादी लाभान्वित होगी।
उन्होंने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान बताया कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में हाल ही की बारिश के दौरान प्रभावित हुई पेयजल परियोजनाओं को जल्द ही सुचारू रूप बहाल कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि वर्षा के कारण रजोल, अन्सूई, शाहपुर, बागड़ू बसनोल और प्रमण स्यूंह में पेयजल परियोजनाएं प्रभावित हुई हैं। बैठक में सचिव जल शक्ति विभाग राखिल काहलों, प्रमुख अभियंता जल शक्ति अंजू भी उपस्थित थी।
Web Title: himachal news kewal singh pathania expresses cms and deputy
Get Latest
Education/Job
ENG
LIC
Personal Finance
अभी-अभी
उत्तराखंड
ऊना
काँगड़ा
किन्नौर
कुल्लू
क्राइम न्यूज
चंबा
टेक्नोलॉजी
दिव्य दर्शन
नॉलेज
पंजाब/जम्मू
पोस्ट ऑफिस
फ़ैक्ट चेक
बिजनेस आइडिया
बिज़नेस न्यूज़
बिलासपुर
बैंकिंग
मंडी
मनोरंजन
मेरी पांगी
यूटीलिटी
राशिफल
लाहुल
वायरल न्यूज़
शिमला
सरकारी योजना
सिरमौर
सुपर स्टोरी
सोलन
हमीरपुर
and
हिमाचल
News only on
pangi ghati dainik patrika
Published On: Apr 05, 2026 | 06:55 AM