Himachal News: मंडी में गाड़ी को बचाने के चक्कर में मलबे की चपेट में आया पूरा परिवार, अभी तक चार की मौत
Himachal News: मंडी: हिमाचल प्रदेश के मंडी शहर में सोमवार देर रात बादल फटने से भारी तबाही मच गई। जेल रोड के पास बहने वाले नाले ने रौद्र रूप धारण कर लिया और रात करीब 3 बजे इसका मलबा रिहायशी इलाकों में घुस गया। हादसे में चार लोगों की जान चली गई, जबकि 15 लोग घरों में फंस गए, जिन्हें सुबह 4 बजे पुलिस और SDRF की टीम ने रेस्क्यू किया। जेल रोड, सेन मोहल्ला और चड़्यारा क्षेत्र में दर्जनों गाड़ियां मलबे में दब गईं। मंडी शहर के मध्य से बहने वाली सुकेती खड्ड भी उफान पर है, जिसका पानी कई घरों में घुस गया। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भी मौके पर पहुंच गए हैं।
एक ही परिवार के 3 की मौत
मिली जानकारी के अनुसार, इस आपदा में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में पूर्व पार्षद के बेटा-बहू और पोता शामिल है। बताया जा रहा है कि थ्री व्हीलर को बचाने के चक्कर में पूरा परिवार मलबे की चपेट में आ गया और उनकी मौत हो गई।
मुख्य क्षति और राहत कार्य
- मंडी शहर में 20 से ज्यादा गाड़ियां मलबे में दब गईं
- चंडीगढ़-मनाली फोरलेन (NH-21) पर 4 मील, 9 मील और दवाड़ा में आवाजाही पूरी तरह ठप
- दवाड़ा में फोरलेन का नामोनिशान मिट गया
- मंडी-जोगिंद्रनगर फोरलेन भी लवांडी ब्रिज के पास लैंडस्लाइड से बंद
- NH-305 लुहरी के पास भूस्खलन के चलते अवरुद्ध
- जेल रोड पर मलबे में फंसे लोगों को SDRF व स्थानीय पुलिस ने रेस्क्यू किया
मौसम विभाग का अलर्ट
- मंडी, कांगड़ा और कुल्लू में आज ऑरेंज अलर्ट जारी
- शिमला में भी अगले 2 घंटे तक तेज बारिश की चेतावनी
- चंबा, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, सोलन और सिरमौर जिलों में यलो अलर्ट
- 30 जुलाई से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस कमजोर, लेकिन कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी
- 31 जुलाई को चंबा व सिरमौर में भारी बारिश की संभावना
- 1 अगस्त को सिरमौर में भारी बारिश का पूर्वानुमान
Web Title: himachal news entire family trapped in debris while trying
Get Latest
Education/Job
ENG
LIC
Personal Finance
अभी-अभी
उत्तराखंड
ऊना
काँगड़ा
किन्नौर
कुल्लू
क्राइम न्यूज
चंबा
टेक्नोलॉजी
दिव्य दर्शन
नॉलेज
पंजाब/जम्मू
पोस्ट ऑफिस
फ़ैक्ट चेक
बिजनेस आइडिया
बिज़नेस न्यूज़
बिलासपुर
बैंकिंग
मंडी
मनोरंजन
मेरी पांगी
यूटीलिटी
राशिफल
लाहुल
वायरल न्यूज़
शिमला
सरकारी योजना
सिरमौर
सुपर स्टोरी
सोलन
हमीरपुर
and
हिमाचल
News only on
pangi ghati dainik patrika
Published On: Apr 05, 2026 | 06:55 AM