Chamba Pangi News: पांगी पंचायत चुनाव में कांग्रेस को झटका, टीएसी के तीन सदस्यों को मिली हार

Chamba Pangi News: जनजातीय क्षेत्र पांगी में संपन्न हुए पंचायती राज चुनाव इस बार कई राजनीतिक समीकरण बदलते नजर आए। चुनाव परिणामों में कांग्रेस से जुड़े जनजातीय सलाहकार परिषद (टीएसी) के तीन सदस्यों को हार का सामना करना पड़ा।
Congress Suffers Setback In Pangi Panchayat Elections Three Tac Members Lose
Congress Suffers Setback In Pangi Panchayat Elections Three Tac Members Lose
विज्ञापन

Chamba Pangi News:  पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र पांगी में संपन्न हुए पंचायती राज चुनाव इस बार कई राजनीतिक समीकरण बदलते नजर आए। चुनाव परिणामों में कांग्रेस से जुड़े जनजातीय सलाहकार परिषद (टीएसी) के तीन सदस्यों को हार का सामना करना पड़ा। जिससे पांगी की राजनीति में एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

ग्राम पंचायत साच से प्रधान पद के लिए चुनाव मैदान में उतरे जनजातीय सलाहकार परिषद के सदस्य दौलत राम मतदाताओं का विश्वास हासिल नहीं कर सके। कड़े मुकाबले में उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा।

वहीं जनजातीय सलाहकार परिषद के सदस्य चुनी लाल ने ग्राम पंचायत मिंधल-फिंडरू से पंचायत समिति सदस्य पद के लिए चुनाव लड़ा। चुनाव परिणामों में उन्हें केवल 54 मत प्राप्त हुए, जिसके चलते वह जीत से काफी दूर रह गए और उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

इसके अलावा जनजातीय सलाहकार परिषद के सदस्य सतीश शर्मा ने किलाड़-1 तथा किलाड़ क्षेत्र से पंचायत समिति सदस्य पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की थी। हालांकि मतदाताओं का अपेक्षित समर्थन उन्हें नहीं मिल सका। चुनाव में उन्हें मात्र 380 वोट प्राप्त हुए और वह मुकाबले में जितेंद्र कुमार ने उन्हें 107 वोट से हराया हुआ है। 

पंचायती राज चुनावों के इन नतीजों ने यह संकेत दिया है कि इस बार मतदाताओं ने राजनीतिक पदों और संगठनात्मक पहचान से अधिक स्थानीय मुद्दों और उम्मीदवारों की कार्यशैली को महत्व दिया। क्षेत्र में कांग्रेस से जुड़े तीन जनजातीय सलाहकार परिषद सदस्यों की हार चुनाव परिणामों की सबसे चर्चित घटनाओं में शामिल रही।