Congress Candidate List Himachal || हिमाचल से कांग्रेस प्रत्याशियों का आज होगा ऐलान, CM सुखविंदर सिंह दिल्ली के लिए रवाना

Names Of Congress Candidates From Himachal Can Be Announced Today
Congress Candidate List Himachal || हिमाचल से कांग्रेस प्रत्याशियों का आज होगा ऐलान, CM सुखविंदर सिंह दिल्ली के लिए रवाना
Congress Candidate List Himachal || हिमाचल से कांग्रेस प्रत्याशियों का आज होगा ऐलान, CM सुखविंदर सिंह दिल्ली के लिए रवाना
विज्ञापन

Congress Candidate List Himachal ||  ​शिमला: हिमाचल प्रदेश में में लोकसभा चुनावों को बिगुल बज चुका है। एक ओर जहां भाजपा ने अपने प्रत्या​शियों को मैदान में उत्तार दिया हुआ है। वहीं शनिवार देरशाम तक कांग्रेस भी अपने प्रत्या​शियों की घोषणा करने जा रही है। इसको लेकर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शनिवार सुबह दिल्ली रवाना हो गए है। 

जहां पर चार बजे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (National President Mallikarjun Kharge) की अध्यक्षता में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होना जा रही है।​ बैठक के बाद हिमाचल प्रदेश के उप चुनावों व लोक सभा चुनावों के लिए प्रत्या​शियों को मौदान में उत्तारेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह शुक्रवार को ही शिमला से चंडीगढ़ पहुंच गईं और शनिवार सुबह दिल्ली जाएंगी। दिल्ली में कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी. इस बैठक में हिमाचल की टिकटों पर भी चर्चा होनी है. बैठक के बाद प्रत्याशियों के नाम की घोषणा संभव है. कांग्रेस दो मौजूदा विधायक और दो पूर्व विधायकों को चुनाव लड़ाने वाली है.

केवल घोषणा बाकि 

लोकसभा चुनाव के लिए मंडी संसदीय सीट से लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, शिमला से विधायक विनोद सुल्तानपुरी, हमीरपुर से पूर्व विधायक सतपाल रायजादा और कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र से विवेक शर्मा को पार्टी प्रत्याशी बनाया जाना लगभग तय है। कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के अलावा धर्मशाला, गगरेट, सुजानपुर, बड़सर और लाहौल-स्पीति में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए दो-दो संभावित प्रत्याशियों के नाम पैनल में शामिल हैं।