हिमाचल के किसानों को लिए बड़ी खुशखबरी, CM सुक्खू ने गोबर खरीद की गारंटी पूरी करने के लिए किया बड़ा ऐलान
शिमला: हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने चुनावों के समय प्रदेश के लोगों को दी गई 10 गारंटियों में से एक गोबर खरीद गारंटी पूरी करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए ब्लॉक स्तर पर कमेटियां गठित की जाएंगी, जिसमें कृषि विभाग के विषय विशेषज्ञ, पशु चिकित्सा अधिकारी और कृषि विकास अधिकारी शामिल होंगे। इन कमेटियों का काम किसानों का पंजीकरण और प्रमाणीकरण करना होगा, साथ ही किसानों द्वारा तैयार की गई खाद के सैंपलों की जांच भी की जाएगी।
कृषि सचिव पी पालरासु ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है, और कृषि मंत्री प्रोफेसर चंद्र कुमार ने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि गोबर खरीद शुरू करने से पहले ब्लॉक स्तर पर क्लस्टर तैयार किए जाएं। पहले चरण में, यह योजना उन ब्लॉक में शुरू होगी जहां कृषि अथवा बागवानी विभाग के फार्म हैं। पशु पालकों से दो रुपये प्रति किलो की दर से खाद खरीद कर कृषि बागवानी फार्म में इस्तेमाल की जाएगी। किसान-बागवान भी इस खाद को खरीद कर प्राकृतिक खेती के लिए इस्तेमाल कर सकेंगे।
Web Title: cm sukhu gave great news to the farmers of himachal
Get Latest
Education/Job
ENG
LIC
Personal Finance
अभी-अभी
उत्तराखंड
ऊना
काँगड़ा
किन्नौर
कुल्लू
क्राइम न्यूज
चंबा
टेक्नोलॉजी
दिव्य दर्शन
नॉलेज
पंजाब/जम्मू
पोस्ट ऑफिस
फ़ैक्ट चेक
बिजनेस आइडिया
बिज़नेस न्यूज़
बिलासपुर
बैंकिंग
मंडी
मनोरंजन
मेरी पांगी
यूटीलिटी
राशिफल
लाहुल
वायरल न्यूज़
शिमला
सरकारी योजना
सिरमौर
सुपर स्टोरी
सोलन
हमीरपुर
and
हिमाचल
News only on
pangi ghati dainik patrika
Published On: Apr 05, 2026 | 07:38 AM