Chamba News: चंबा में शीतला पुल से छलांग लगाकर बीयर बार मालिक ने की आत्महत्या, पुलिस ने चलाया सर्च अभियान
Chamba News: चंबा: हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के चम्बा- पठानकोट एनएच पर शीतला पुल से आज दोपहर एक व्यक्ति ने रावी नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर व्यक्ति को तलाशने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। फिलहाल व्यक्ति का कुछ पता नहीं चल पाया है। छलांग लगाने वाला व्यक्ति हरदासपुरा मोहल्ले का रहने वाला बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार आज दोपहर यह व्यक्ति अपनी स्कूटी पर सवार होकर शीतला पुल पहुंचा और पुल पर स्कूटी को खड़ा करके रावी नदी से कूद गया। बताया जा रहा है कि व्यक्ति हरदासपुर में एक बीयर बार चलाता है।
आसपास मौजूद लोगों ने जब उसे छलांग लगाते हुए देखा तो तुरंत पुलिस को सूचित किया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और व्यक्ति रावी नदी में लापता हो गया। बहरहाल, उसे तलाशने के लिए सर्च अभियान आरंभ कर दिया गया है। एसपी चम्बा अभिषेक यादव ने बताया कि पुल से छलांग लगाने वाले व्यक्ति की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन आरंभ कर दिया गया है। अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
Web Title: beer bar owner committed suicide by jumping from sheetla bridge in chamba
Get Latest
Education/Job
ENG
LIC
Personal Finance
अभी-अभी
उत्तराखंड
ऊना
काँगड़ा
किन्नौर
कुल्लू
क्राइम न्यूज
चंबा
टेक्नोलॉजी
दिव्य दर्शन
नॉलेज
पंजाब/जम्मू
पोस्ट ऑफिस
फ़ैक्ट चेक
बिजनेस आइडिया
बिज़नेस न्यूज़
बिलासपुर
बैंकिंग
मंडी
मनोरंजन
मेरी पांगी
यूटीलिटी
राशिफल
लाहुल
वायरल न्यूज़
शिमला
सरकारी योजना
सिरमौर
सुपर स्टोरी
सोलन
हमीरपुर
and
हिमाचल
News only on
pangi ghati dainik patrika
Published On: Apr 05, 2026 | 06:54 AM