Abhishek Manu Singhvi || अभिषेक मनु सिंघवी होंगे हिमाचल से कांग्रेस के राज्यसभा प्रत्याशी, हाईकमान ने दी मंजूरी

विज्ञापन

Abhishek Manu Singhvi  ||  अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने चार राज्यसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की है। राजस्थान में सोनिया गांधी नामांकन करेंगी, जबकि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी को प्रत्याशी घोषित किया गया है। कांग्रेस के प्रत्याशी बिहार से अखिलेश प्रसाद और महाराष्ट्र से चंद्रकांत हंडोरे होंगे।  भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का हिमाचल प्रदेश राज्यसभा में कार्यकाल समाप्त हो रहा है। इसके बाद से प्रत्याशी को लेकर कांग्रेस में तरह-तरह के प्रयास लगाए जा रहे थे।   प्रत्याशियों का ऐलान कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अनुमति से हुआ है। प्रेस विज्ञप्ति में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने सूचना दी है। 

अभिषेक मनु सिंघवी 

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी हैं। वह पश्चिम बंगाल से राज्यसभा में सदस्य हैं। सिंघवी  तीन बार सांसद रहे है। वह देश के सर्वोच्च न्यायालय में एक वरिष्ठ अधिवक्ता हैं।  24 फरवरी 1959 को सिंघवी एक मारवाड़ी परिवार में पैदा हुआ था। उनके पिता लक्ष्मी मल्ल सिंघवी जैन धर्मशास्त्री थे। वह ब्रिटेन में भारत के पूर्व उच्चायुक्त और प्रसिद्ध वकील रहे। वे 1998 से 2004 तक राज्यसभा में चुने गए। उनकी माता कमला सिंघवी है।