Chamba Pangi News || पांगी में BRO की अनदेखी से सड़क बनी शीशा, वीडियो देख सहम जाएंगे आप
Chamba Pangi News || पांगी: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले का दुर्गम क्षेत्र पांगी इन दिनों एक बड़ी मुसीबत का सामना कर रहा है। यहाँ के किलाड़-कुल्लू मनाली मार्ग पर महालू नाला के पास सड़क की हालत बेहद खौफनाक हो गई है। सड़क पर बहने वाला पानी भारी ठंड के कारण जम गया है, जिससे वहां फिसलन का खतरा इतना बढ़ गया है कि गाड़ी तो क्या, पैदल चलना भी मुश्किल है। सीमा सड़क संगठन यानी बीआरओ (BRO) की तरफ से अब तक इस सुध नहीं ली गई है। लोगों को मजबूरी में इस खतरनाक रास्ते से गुजर रहे हैं।
किसी छात्र को तहसील मुख्यालय में फॉर्म भरने जाना है, तो किसी किसान को अपनी केवाईसी अपडेट (KYC Update) करवानी है। शुक्रवार को सुबह किलाड़ से आठ रूटों पर चलने वाली बसों को महालू नाले से पदैल किलाड़ पहुंचाना पड़ता है क्याेंकि महालू नाले के समीप सुबह के समय जल्दी धूप न लगने के कारण करीब 50 मीटर तक पानी जमा हुआ रहता है। ऐसे में कोई भी वहान चालक जब तक वहां पर धूप नहीं खिलती है तब तक वहां से नहीं जाते है। पांगी के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि उक्त स्थान पर पानी के लिए निकास नली बनाई जाए ताकि सड़क पर पानी न बहने लगे।
[video width="848" height="478" mp4="https://pangighatidanikapatrika.in/wp-content/uploads/2026/01/WhatsApp-Video-2026-01-09-at-3.37.17-PM.mp4"][/video]
https://x.com/i/status/2009576657263489336
Web Title: pangi valley road condition mahalu nala bro negligence 287893
Get Latest
Education/Job
ENG
LIC
Personal Finance
अभी-अभी
उत्तराखंड
ऊना
काँगड़ा
किन्नौर
कुल्लू
क्राइम न्यूज
चंबा
टेक्नोलॉजी
दिव्य दर्शन
नॉलेज
पंजाब/जम्मू
पोस्ट ऑफिस
फ़ैक्ट चेक
बिजनेस आइडिया
बिज़नेस न्यूज़
बिलासपुर
बैंकिंग
मंडी
मनोरंजन
मेरी पांगी
यूटीलिटी
राशिफल
लाहुल
वायरल न्यूज़
शिमला
सरकारी योजना
सिरमौर
सुपर स्टोरी
सोलन
हमीरपुर
and
हिमाचल
News only on
pangi ghati dainik patrika
Published On: Apr 05, 2026 | 06:48 AM