Chamba Pangi News || पांगी में विकास कार्यों को लेकर एक्शन में प्रशासन, SDM ने अधिकारियों की क्लास लगाकर दिए सख्त निर्देश
Chamba Pangi News || उपमंडल पांगी के लाइब्रेरी हॉल में एसडीएम अमनदीप की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासन ने सरकारी योजनाओं को पारदर्शी तरीके से आम जनता तक पहुंचाने और लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने पर जोर दिया।
Chamba Pangi News || जिला चंबा के उपमंडल पांगी के विभिन्न विभागों के कार्य प्रगति को लेकर लाइब्रेरी हॉल मे आज उपमंडल अधिकारी (एसडीएम) पांगी अमनदीप की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपमंडल से संबंधित स्थानीय जनसमस्याओं तथा विभिन्न विकासात्मक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से आम जनता तक पहुँचाने पर विशेष जोर दिया गया।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही या देरी न हो और सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए जनसमस्याओं के त्वरित समाधान हेतु सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर नायब तहसीलदार सीता राम ,एसएमएस कृषि विभाग नरेश कुमार,पशु चिकित्सा अधिकारी, जेई (ब्लॉक),पंचायत सचिव, पटवारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Web Title: pangi sdm review meeting development works public grievances status 287412
Get Latest
Education/Job
ENG
LIC
Personal Finance
अभी-अभी
उत्तराखंड
ऊना
काँगड़ा
किन्नौर
कुल्लू
क्राइम न्यूज
चंबा
टेक्नोलॉजी
दिव्य दर्शन
नॉलेज
पंजाब/जम्मू
पोस्ट ऑफिस
फ़ैक्ट चेक
बिजनेस आइडिया
बिज़नेस न्यूज़
बिलासपुर
बैंकिंग
मंडी
मनोरंजन
मेरी पांगी
यूटीलिटी
राशिफल
लाहुल
वायरल न्यूज़
शिमला
सरकारी योजना
सिरमौर
सुपर स्टोरी
सोलन
हमीरपुर
and
हिमाचल
News only on
pangi ghati dainik patrika
Published On: Apr 05, 2026 | 06:51 AM