Chamba Pangi News: कडू नाला में सड़क बंद होने से नहीं मिला इलाज, पूर्व प्रधान ने रास्ते में तोड़ा दम;
Chamba Pangi News: पांगी घाटी में कडू नाला के पास सड़क बंद होने ने एक और मासूम जान ले ली है। रूटीन चेकअप के लिए मंडी जा रहे हुडान पंचायत के पूर्व प्रधान 72 वर्षीय हरि नाथ की बीच रास्ते में तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। सड़क टूटी होने के कारण उन्हें समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाया जा सका।
Chamba Pangi News: जनजातीय क्षेत्र पांगी में सड़क व्यवस्था की बदहाली अब जानलेवा साबित होने लगी है। किलाड़-संसारी-कुल्लू-मनाली मुख्य मार्ग के कडू नाला में भूस्खलन के कारण सड़क बंद होने से एक बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान ग्राम पंचायत हुडान के टूंडरू निवासी 72 वर्षीय हरि नाथ के रूप में हुई है। हरि नाथ दो बार पंचायत प्रधान के रूप में जनता की सेवा भी कर चुके थे।
मिली जानकारी के अनुसार हरि नाथ अपने रूटीन चेकअप के लिए नेरचौक मेडिकल कॉलेज मंडी जा रहे थे। जब वे कडू नाला पहुंचे, तो वहां भारी भूस्खलन के कारण सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त मिली। सड़क खुलने की उम्मीद में उन्होंने देर शाम तक सुगलवास स्थित एक विश्राम गृह में इंतजार किया। लेकिन घंटों बीत जाने के बाद भी जब बीआरओ की मशीनरी मौके पर नहीं पहुंची और सड़क बहाल नहीं हुई, तो अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। रास्ता पूरी तरह से बंद था, इसलिए उन्हें तुरंत आगे ले जाना नामुमकिन था।

जब हरि नाथ की हालत नाजुक होने लगी तो गाड़ी में मौजूद परिजनों और अन्य लोगों ने उन्हें वापस सिविल अस्पताल किलाड़ ले जाने का निर्णय लिया। भारी मशक्कत के बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। अस्पताल में तैनात डॉक्टरों ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं मंगलवार को हरि नाम का अंतिम संस्कार किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसडीएम पांगी अमनदीप सिंह ने बताया कि हरि नाथ अपने रिश्तेदार के साथ मेडिकल चेकअप के लिए मंडी जा रहे थे। मृतक हुडान के टूंडरू निवासी थे और पूर्व में दो बार प्रधान रह चुके थे।
Web Title: pangi road block death former pradhan hari nath kanu nala landslide
Get Latest
Education/Job
ENG
LIC
Personal Finance
अभी-अभी
उत्तराखंड
ऊना
काँगड़ा
किन्नौर
कुल्लू
क्राइम न्यूज
चंबा
टेक्नोलॉजी
दिव्य दर्शन
नॉलेज
पंजाब/जम्मू
पोस्ट ऑफिस
फ़ैक्ट चेक
बिजनेस आइडिया
बिज़नेस न्यूज़
बिलासपुर
बैंकिंग
मंडी
मनोरंजन
मेरी पांगी
यूटीलिटी
राशिफल
लाहुल
वायरल न्यूज़
शिमला
सरकारी योजना
सिरमौर
सुपर स्टोरी
सोलन
हमीरपुर
and
हिमाचल
News only on
pangi ghati dainik patrika
Published On: Apr 08, 2026 | 01:35 PM