पांगी वासियों को सुक्खू सरकार ने दिया एक और झटका, दस दिन पहले पांगी ट्रांसफर किये गए 3 डॉक्टरों के ऑर्डर रद्द
chamba Pangi News चंबा। जनजातीय क्षेत्र पांगी में लोग जिन डॉक्टरों के आने का इंतजार कर रहे थे। उन डॉक्टरों के ऑर्डर सरकार ने रद्द कर दिए हैं। अब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुर्थी व धरवास में स्वास्थ्य विभाग को डेपूटेशन के सहारे स्वास्थ्य व्यवस्था चलानी पड़ेगी। कुछ दिन पहले सरकार ने पांगी के पीएचसी पुर्थी में टांडा से डॉक्टर विजय कालिया और धरवास में डॉक्टर दिव्यम कौशल के आर्डर किए थे। यहां के लोग इस बात को लेकर खुश थे।
कि अब उन्हें इन स्वास्थ्य केंद्रों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी। अपनी बीमारी का ईलाज करवाने के लिए किलाड़ मुख्यालय की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। लेकिन बुधवार को सरकार ने दोबारा से आर्डर निकाले हैं। इसमें इन डॉक्टरों के तबादले से पांगी से बदल दिए गए हैं। अब ये डॉक्टर पांगी में सेवाएं नहीं देंगे। पांगी निवासी अजय कुमार, सूर्यदेव, भाग चंद, योगराज, राजिंद्र, प्रकाश, वीरेंद्र और मान सिंह ने बताया कि जनजातीय क्षेत्र में सरकार को स्वास्थ्य सेवाएं सुदृढ़ करनी चाहिए। इस तरह ऑर्डर निकालने के बाद रद्द करके लोगों से मजाक नहीं करना चाहिए। उधर, पुर्थी पंचायत प्रधान राज कुमार ने बताया कि सरकार ने एक दिन पहले ऑर्डर निकाले हैं जिसमें डॉक्टरों के ऑर्डर रद्द कर दिए गए हैं।
यहां देखे ऑर्डर की अधिसूचना
नोट: पांगी में हमारे पाठकों के लिए महत्वपूर्ण सूचना पांगी की 19 पंचायतों से जुड़े हमारे प्रिय पाठकों, यदि आप किसी भी प्रकार की समस्या का सामना कर रहे हैं, या यदि कोई विभागीय अधिकारी आपके कार्य में रुकावट डाल रहा है, या फिर आपके पंचायत प्रतिनिधि आपकी मदद नहीं कर रहे हैं, तो हमसे तुरंत संपर्क करें। PGDP मीडिया हाउस एक विशाल पाठक समुदाय के साथ आपकी आवाज़ बनेगा। हम आपकी समस्या को न केवल आपके क्षेत्र में, बल्कि स्थानीय प्रशासन से लेकर प्रदेश सरकार तक उठाएंगे, ताकि आपकी आवाज़ सही जगह तक पहुंचे। हमारा उद्देश्य सिर्फ आपके मुद्दों को सुनना नहीं, बल्कि उन्हें हल करने के लिए पूरी कोशिश करना है। तो कृपया अपनी समस्याओं को हमारे साथ साझा करें और हम इसे आपके लिए सही मंच तक पहुँचाएंगे। हम 1 मिलियन पाठकों के साथ आपकी समस्याओं को व्यापक रूप से उठाएंगे और समाधान तक पहुंचने में मदद करेंगे। हमारा संपर्क admin@https://pangighatidanikapatrika.in/ Whatsapp Number: 9318176007
Web Title: orders of 3 doctors transferred to pangi ten days ago cancelled
Get Latest
Education/Job
ENG
LIC
Personal Finance
अभी-अभी
उत्तराखंड
ऊना
काँगड़ा
किन्नौर
कुल्लू
क्राइम न्यूज
चंबा
टेक्नोलॉजी
दिव्य दर्शन
नॉलेज
पंजाब/जम्मू
पोस्ट ऑफिस
फ़ैक्ट चेक
बिजनेस आइडिया
बिज़नेस न्यूज़
बिलासपुर
बैंकिंग
मंडी
मनोरंजन
मेरी पांगी
यूटीलिटी
राशिफल
लाहुल
वायरल न्यूज़
शिमला
सरकारी योजना
सिरमौर
सुपर स्टोरी
सोलन
हमीरपुर
and
हिमाचल
News only on
pangi ghati dainik patrika
Published On: Apr 05, 2026 | 09:06 AM