Chamba Pangi News: पांगी में वन माफिया का तांडव, अधिकारियों की नाक के नीचे कट रहे देवदार के हरे पेड़
Chamba Pangi News: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला अंतर्गत पांगी घाटी में वन माफिया बेखौफ है। साच चौरी जंगल में अधिकारियों के आवास से महज एक किमी दूर देवदार के 8-10 विशालकाय हरे पेड़ काट दिए गए। पांगी न्यूज 24 की पड़ताल में विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। वर्षों से रिक्त पद और गश्त की कमी के चलते 'हरा सोना' माफिया की भेंट चढ़ रहा है।
Chamba Pangi News: पांगी: जिला चंबा के जनजातीय क्षेत्र पांगी घाटी के ग्राम पंचायत साच के दायरे में आने वाले चौरी जंगल में देवदार के हरे पेड़ों पर वन काटुओं द्वारा कुल्हाड़ी चलाई गई है। जंगल में तकरीबन 8 से 10 देवदार के हरे पेड़ों पर कुल्हाड़ी चलाई गई है। बड़ी हैरानी की बात है कि जहां पर यह देवदार के पेड़ काटे गए है वहां से वन विभाग के साथ रेंज का कार्यलय महज कुछ दूरी पर स्थित है। लेकिन अभी तक विभाग की ओर से कोई कार्यवाही अमल में नहीं लाई गई है। मामले का खुलासा उसे समय हुआ जब इस जंगल से गुजर रहे भेड़पालकों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया।
अगर किसी ने टीडी के तौर पर भी इन पेड़ों को काटा हुआ है लेकिन विभाग की ओर से हरे पेड़ों को काटने की इजाजत नहीं दी जाती है। क्योंकि टीडी के तौर पर मिलने वाला पेड़ सुखा होना चाहिए विभाग सूखे पेड़ों को ही टीडी के तौर पर देता है जबकि चौरी जंगल में हरे पेड़ों को काटा गया है। लोगों का कहना है कि गांव के नजदीक वाले जंगलों में यह हालत है तो दूर दराज जैसे जंगलों में क्या हो रहा होगा। लोगों ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि इसकी छानबीन की जाए और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाए।

इस संबंध में जानकारी देते हुए वन मंडल अधिकारी पांगी रवि गुलेरिया ने बताया कि उनके ध्यान में यह मामला आया हुआ है। उन्होंने मामले की जांच करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं वहीं इसके अलावा उन्होंने बताया कि जल्द ही स्थानीय लोगों के घरों के लिए सर्च वारंट जारी किया जाएगा और इसमें जो दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ विभाग की ओर से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Web Title: illegal tree felling pangi valley chamba forest department negligence report
Get Latest
Education/Job
ENG
LIC
Personal Finance
अभी-अभी
उत्तराखंड
ऊना
काँगड़ा
किन्नौर
कुल्लू
क्राइम न्यूज
चंबा
टेक्नोलॉजी
दिव्य दर्शन
नॉलेज
पंजाब/जम्मू
पोस्ट ऑफिस
फ़ैक्ट चेक
बिजनेस आइडिया
बिज़नेस न्यूज़
बिलासपुर
बैंकिंग
मंडी
मनोरंजन
मेरी पांगी
यूटीलिटी
राशिफल
लाहुल
वायरल न्यूज़
शिमला
सरकारी योजना
सिरमौर
सुपर स्टोरी
सोलन
हमीरपुर
and
हिमाचल
News only on
pangi ghati dainik patrika
Published On: Apr 10, 2026 | 05:28 AM