Home
pangi-news
doctors-at-killar-civil-hospital-perform-a-miracle-saving-14-year-old-sahil-amidst-heavy-snow-in-pangi
Chmba Pangi News: किलाड़ के डॉक्टरों ने सीमित संसाधनों के बीच किया साहिल का सफल उपचार, 4 फीट बर्फ के बीच मौत को मात देकर सुरक्षित घर लौटा
Chmba Pangi News: पांगी: पांगी के दुर्गम इलाकों में जब भारी बर्फबारी के कारण रास्ते बंद थे और जनजीवन पूरी तरह थमा हुआ था, तब स्थानीय लोगों ने इंसानियत की एक बड़ी मिसाल पेश की। ग्राम पंचायत शुण (Gram Panchayat Shun) के 14 वर्षीय साहिल जब अचानक बीमार हुआ तो ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए अपनी पीठ पर उठाकर 33 किलोमीटर दूर सिविल अस्पताल किलाड़ (Civil Hospital Killar) पहुँचाया। अस्पताल पहुँचते ही वहां पर तैनात डॉ. राज कुमार और उनकी मेडिकल टीम ने तुरंत साहिल का प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती कर लिया। साहिल की हालत इतनी नाजुक थी कि पांगी जैसे इलाके में उसका ठीक होना लगभग नामुमकिन सा लग रहा था। डॉक्टरों ने बताया कि उनके पास उपकरण और संसाधनों की भारी कमी थी, फिर भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी।
https://x.com/i/status/2017507145693204521
मंगलवार को सहिल पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर लौटा। साहिल के पिता भूपेंद्र ने पांगी प्रशासन और मेडिकल स्टाफ का आभार जताया हुआ है। उन्होंने बताया कि जैसे ही प्रशासन को साहिल की बीमारी की सूचना मिली, एसडीएम पांगी अमन दीप ने तत्काल संज्ञान लिया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को आदेश जारी किए और बीच रास्ते में जमी मोटी बर्फ को मशीनरी से साफ करवाकर बच्चे को सुरक्षित रेस्क्यू करवाया। आज साहिल पूरी तरह ठीक है और अपने परिजनों के साथ घर लौटा हुआ है।
Web Title: doctors at killar civil hospital perform a miracle saving 14 year old sahil amidst heavy snow in pangi
Get Latest
Education/Job
ENG
LIC
Personal Finance
अभी-अभी
उत्तराखंड
ऊना
काँगड़ा
किन्नौर
कुल्लू
क्राइम न्यूज
चंबा
टेक्नोलॉजी
दिव्य दर्शन
नॉलेज
पंजाब/जम्मू
पोस्ट ऑफिस
फ़ैक्ट चेक
बिजनेस आइडिया
बिज़नेस न्यूज़
बिलासपुर
बैंकिंग
मंडी
मनोरंजन
मेरी पांगी
यूटीलिटी
राशिफल
लाहुल
वायरल न्यूज़
शिमला
सरकारी योजना
सिरमौर
सुपर स्टोरी
सोलन
हमीरपुर
and
हिमाचल
News only on
pangi ghati dainik patrika
Published On: Apr 05, 2026 | 06:49 AM