पांगी में इस बार असमंजस में पड़ें देवताओं के देवलु, खाहुल और जुकारू त्यौहारों को लेकर अलग-अगल तारीखें तय
Kahul festival 2025 at pangi valley : पांगी: इस साल माघ महीने में पूर्णिमा न होने के कारण पांगी के प्रसिद्ध जुकारू त्योहार को लेकर असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गई है। सामान्यत: माघ माह की पूर्णिमा के दिन जुकारू मनाया जाता है, लेकिन इस बार जनवरी की 13 तारीख को पूर्णमासी आने के कारण इसे लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। इस दिन पूर्णमासी पौष माह के अंत में है, जबकि अगली पूर्णमासी फाल्गुन मास की पहली तिथि को होगी। इस जटिल स्थिति ने देवताओं के पुजारियों (देवलु) को भी दुविधा में डाल दिया है कि कौन सी पूर्णिमा को खाहुल त्योहार मनाया जाए।
स्थानीय बुजुर्गों का कहना है कि इस तरह की स्थिति बहुत दुर्लभ है और उनके अनुसार, माघ में कभी भी पूर्णिमा न होने की स्थिति पहले कभी नहीं आई। इस साल माघ की पहली तिथि में पूर्णमासी और संक्रांति एक साथ आ रहे हैं, और इस दिन ही खाहुल और संक्रांति मनाने की परंपरा रही है।
पांगी क्षेत्र की अलग-अलग पंचायतों ने खाहुल और जुकारू त्योहार
पांगी क्षेत्र में खाहुल और जुकारू त्योहार के आयोजन के लिए हर पंचायत ने अपनी-अपनी तारीखें तय की हैं। पांगी के पुर्थी, शौर, रेई, सैचू, सुण पंचायतों और कुमार पंचायत के परमार गांव के लोग 13 जनवरी को खाहुल मनाने का निर्णय ले चुके हैं। इन पंचायतों के अनुसार, 13 जनवरी को संक्रांति है और इसी दिन माघ माह की शुरुआत होती है, इसलिए खाहुल इसी दिन मनाया जाएगा। उनका मानना है कि इस दिन माघ मास की शुरुआत और संक्रांति का मेल है, जिससे खाहुल मनाना उचित होगा।मिंधल माता पांच प्रज्जा कमेटी का यह फैसला
वहीं, मिंधल माता की पांच प्रजा कमेटी (मिंधल, फिंडरू, साच, कुठल, कुलाल, फिंडपार, गुवाड़ी, किलाड़, करेल, कुमार, करयास, हुडान) ने 14 फरवरी को खाहुल मनाने का निर्णय लिया है। उनका कहना है कि जंत्री पत्री के हिसाब से 13 जनवरी को पौष माह है, इसलिए खाहुल 14 फरवरी को मनाना उचित है।पांगी घाटी में दो बार बनाया जाएगा जुकारू ऊत्सव
इस तरह, पांगी ब्लॉक में जुकारू त्योहार कुछ हिस्सों में 29 जनवरी को मनाया जाएगा, जबकि अन्य हिस्सों में यह 27 फरवरी को मनाया जाएगा। इस असमंजस के बीच, स्थानीय समुदाय अपने-अपने हिसाब से त्योहार मनाने के लिए तैयार हो गए हैं।कब शुरू होगा माघ महीना?
हिंदू कैलेंडर के अनुसार इस महीने मकर संक्रांति शुरू होती है। सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने के कारण इसे मकर संक्रांति कहा जाता है। इस बार सूर्य 14 जनवरी को मकर राशि में प्रवेश करेंगे और 12 फरवरी माघ पूर्णिमा के साथ समाप्त हो रहा है।यह है खाहूल मेले का पुराना वीडियो
https://www.youtube.com/watch?v=qiUbCv80KhQ&ab_channel=SUNSHINETRADITIONALनोट: पांगी में हमारे पाठकों के लिए महत्वपूर्ण सूचना पांगी की 19 पंचायतों से जुड़े हमारे प्रिय पाठकों, यदि आप किसी भी प्रकार की समस्या का सामना कर रहे हैं, या यदि कोई विभागीय अधिकारी आपके कार्य में रुकावट डाल रहा है, या फिर आपके पंचायत प्रतिनिधि आपकी मदद नहीं कर रहे हैं, तो हमसे तुरंत संपर्क करें। PGDP मीडिया हाउस एक विशाल पाठक समुदाय के साथ आपकी आवाज़ बनेगा। हम आपकी समस्या को न केवल आपके क्षेत्र में, बल्कि स्थानीय प्रशासन से लेकर प्रदेश सरकार तक उठाएंगे, ताकि आपकी आवाज़ सही जगह तक पहुंचे। हमारा उद्देश्य सिर्फ आपके मुद्दों को सुनना नहीं, बल्कि उन्हें हल करने के लिए पूरी कोशिश करना है। तो कृपया अपनी समस्याओं को हमारे साथ साझा करें और हम इसे आपके लिए सही मंच तक पहुँचाएंगे। हम 1 मिलियन पाठकों के साथ आपकी समस्याओं को व्यापक रूप से उठाएंगे और समाधान तक पहुंचने में मदद करेंगे। हमारा संपर्क admin@https://pangighatidanikapatrika.in/ Whatsapp Number: 9318176007
Web Title: different dates have been fixed for khahul and jukaru festivals
Get Latest
Education/Job
ENG
LIC
Personal Finance
अभी-अभी
उत्तराखंड
ऊना
काँगड़ा
किन्नौर
कुल्लू
क्राइम न्यूज
चंबा
टेक्नोलॉजी
दिव्य दर्शन
नॉलेज
पंजाब/जम्मू
पोस्ट ऑफिस
फ़ैक्ट चेक
बिजनेस आइडिया
बिज़नेस न्यूज़
बिलासपुर
बैंकिंग
मंडी
मनोरंजन
मेरी पांगी
यूटीलिटी
राशिफल
लाहुल
वायरल न्यूज़
शिमला
सरकारी योजना
सिरमौर
सुपर स्टोरी
सोलन
हमीरपुर
and
हिमाचल
News only on
pangi ghati dainik patrika
Published On: Apr 05, 2026 | 09:07 AM