Chamba Pangi News: पांगी में मवेशियों को चराने गए तीन लोग कडू नाले में गिरे, एक महिला लापता दो घायल
Chamba Pangi News: पांगी। जिला चंबा के जनजातीय क्षेत्र पांगी के ग्राम पंचायत शोर में एक दर्दनाक घटना सामने आई हुई है। जहां पर शनिवार देर शाम को एक अस्थाई पुलिया का हिस्सा टूटने से एक महिला समेत तीन लोग कडू नाले में गिर गए। हादसे के बाद दो लोगों ने तो अपनी जान बचा ली लेकिन महिला पानी के तेज बहाव की चपेट में आकर लापता हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार एक महिला और दो अन्य व्यक्ति कडू धार में मवेशियों को चराने गए हुए थे। इस दौरान शाम को मवेशियों को घर लाते समय कडू नाला पर बनी एक अस्थायी पुलिया से गुजरते समय पुलिया टूट गई। घटना मे एक महिला और दो व्यक्ति कडूनाले मे गिर गए। हादसे में दो लोगों ने तो किसी तरह अपनी जान बचा ली लेकिन पानी का तेज बाहव महिला को अपने साथ ले गया। देर शाम तक घर ना लौटने पर परिवार के सदस्यों ने दोनों की तलाश सुरु कर दी। ज़ब कडू धार पहुचे तो वहां पर दाेनों व्यक्ति घायल अवस्था मे मिला। उसके साथ हुए हादसे के बारे में जानकारी गांव वासियों को दी। जिसके बाद पुलिस चौकी पुर्थी की टीम को सूचित किया गया।
रविवार सुबह पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और लापता हुई महिला की तलाश शुरू कर दी। लापता हुई महिला की पहचान 42 वर्षीय नाथरी पत्नी धर्म चंद निवासी शोर पंचायत के रूप में हुई है वहीं घायलों की पहचान 32 वर्षीय राजेश कुमार पुत्र भूरी सिंह, 33 वर्षीय राम सिंह पुत्र गुरुदेव निवासी शौर के रूप में हुई है। जिनका उपचार सिविल अस्पताल किलाड़ में चल रहा है। अब उसकी हालत ठीक बताई जा रही है उधर खबर की पुष्टि करते हुए पुलिस थाना पांगी प्रभारी जोगिंदर सिंह जरियाल ने बताया कि जैसे ही उन्हें सूचना मिली तो उन्होंने पुलिस चौकी पुर्थी की टीम को मौके पर रवाना कर दिया हुआ है और लापता हुई महिला की तलाश चंद्रभागा नदी और कडू नाले में की जा रही है।
Web Title: chamba pangi news three people who were grazing cattle fell
Get Latest
Education/Job
ENG
LIC
Personal Finance
अभी-अभी
उत्तराखंड
ऊना
काँगड़ा
किन्नौर
कुल्लू
क्राइम न्यूज
चंबा
टेक्नोलॉजी
दिव्य दर्शन
नॉलेज
पंजाब/जम्मू
पोस्ट ऑफिस
फ़ैक्ट चेक
बिजनेस आइडिया
बिज़नेस न्यूज़
बिलासपुर
बैंकिंग
मंडी
मनोरंजन
मेरी पांगी
यूटीलिटी
राशिफल
लाहुल
वायरल न्यूज़
शिमला
सरकारी योजना
सिरमौर
सुपर स्टोरी
सोलन
हमीरपुर
and
हिमाचल
News only on
pangi ghati dainik patrika
Published On: Apr 05, 2026 | 06:55 AM