Chamba Pangi News: पांगी में शौर में फटा बादल, किसानों की फसलें पूरी तरह से नष्ट
Chamba Pangi News पांगी: जिला चंबा के जनजातीय क्षेत्र पांगी के ग्राम पंचायत शौर के खन्नाटू नाले में बादल फटन से गांव के किसानों का भारी नुक्सान हुआ है। घटना बीते दिन देररात की है। जब शौर पंचायत के साथ लगते नाले में अचानक पानी का जलस्तर बढ़ा तो देखते ही देखते पानी के साथ दलदल और भारी पत्थर किसानों के खतों तक पहुंच गए। घटना देररात को होने के वजह से जानमाल का नुक्सान नहीं हुआ है।
लेकिन इस प्राकृतिक आपदा से किसानों को भारी नुक्सान उठाना पड़ा है। सबसे ज्यादा नुकसान शौर पंचायत के खेलुई गांंव में हुआ है। जहां के किसानों और बागवानों की सेब की फसल पूरी तरह से नष्ट हो गई है। बागवानों के बगीचों में दलदल भर गया है वहीं सैकड़ों सेब के पड़े पूरी तरह से टूट गए है। उधर बुधवार को पांगी प्रशासन को घटना की सूचना मिलते ही पटवारी को मौके पर भेज दिया हुआ है। और नुक्सान कर आकलन किया जा रहा है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए तहसीलदार पांगी शांता कुमार ने बताया कि घटना की सूचना पंचायत प्रधान दमियंती भारद्वाज द्वारा प्रशासन को दी हुई है। जिसमें बाद प्रशासन की ओर से पटवारी को मौके पर भेजा गया है। उन्होंने बताया कि नुक्सान का आकलन किया जा रहा है। वहीं इस आपदा में प्रभावित हुए किसानों को उचित मुआवजा दिया जाएगा।
Web Title: chamba pangi news cloudburst in pangi farmers crops
Get Latest
Education/Job
ENG
LIC
Personal Finance
अभी-अभी
उत्तराखंड
ऊना
काँगड़ा
किन्नौर
कुल्लू
क्राइम न्यूज
चंबा
टेक्नोलॉजी
दिव्य दर्शन
नॉलेज
पंजाब/जम्मू
पोस्ट ऑफिस
फ़ैक्ट चेक
बिजनेस आइडिया
बिज़नेस न्यूज़
बिलासपुर
बैंकिंग
मंडी
मनोरंजन
मेरी पांगी
यूटीलिटी
राशिफल
लाहुल
वायरल न्यूज़
शिमला
सरकारी योजना
सिरमौर
सुपर स्टोरी
सोलन
हमीरपुर
and
हिमाचल
News only on
pangi ghati dainik patrika
Published On: Apr 05, 2026 | 06:55 AM