मणिमहेश यात्रा पर बड़ा हादसा, श्रद्धालुओं से भरी कार नदी में गिरी, 3 लापता, NDRF का सर्च ऑपरेशन जारी
Manimahesh Yatra Accident: चंबा: हिमाचल प्रदेश के भरमौर में पंजाब के श्रद्धालुओं की स्विफ्ट गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं जबकि तीन लोग लापता हैं। इनकी तलाश में NDRF, होमगार्ड और पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। ये सभी श्रद्धालु पंजाब के बताए जा रहे हैं। याद रहे कि लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण उत्तर भारत की प्रसिद्ध मणिमहेश यात्रा पर बीते कल ही प्रशासन ने रोक लगा दी थी। प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से हड़सर से आगे यात्रा को पूरी तरह रोक दिया है। जन्माष्टमी पर 16 अगस्त को मणिमहेश झील में छोटा न्हौण (स्नान) होगा। इसके लिए हजारों श्रद्धालु मणिमहेश के लिए जा रहे हैं, जो सड़कें बंद होने व यात्रा पर रोक के कारण फंस गए हैं।
बारिश के कारण यात्रा पर पहले ही लग चुकी है रोक
गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में हो रही लगातार मूसलाधार बारिश के कारण प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से पहले ही मणिमहेश यात्रा पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से हड़सर से आगे न जाने की अपील की थी। 16 अगस्त को जन्माष्टमी के अवसर पर मणिमहेश झील में छोटा शाही स्नान होना है, जिसके लिए हजारों श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। लेकिन खराब मौसम और यात्रा पर रोक के कारण कई श्रद्धालु रास्ते में ही फंसे हुए हैं।
Web Title: manimahesh yatra accident car falls into river in bharmour
Get Latest
Education/Job
ENG
LIC
Personal Finance
अभी-अभी
उत्तराखंड
ऊना
काँगड़ा
किन्नौर
कुल्लू
क्राइम न्यूज
चंबा
टेक्नोलॉजी
दिव्य दर्शन
नॉलेज
पंजाब/जम्मू
पोस्ट ऑफिस
फ़ैक्ट चेक
बिजनेस आइडिया
बिज़नेस न्यूज़
बिलासपुर
बैंकिंग
मंडी
मनोरंजन
मेरी पांगी
यूटीलिटी
राशिफल
लाहुल
वायरल न्यूज़
शिमला
सरकारी योजना
सिरमौर
सुपर स्टोरी
सोलन
हमीरपुर
and
हिमाचल
News only on
pangi ghati dainik patrika
Published On: Apr 05, 2026 | 06:57 AM