Chamba Pangi News: पांगी के घिसल में व्यक्ति की ढांक से गिरकर दर्दनाक मौत; बदरूड ढांक के पास फिसला पैर
Chamba Pangi News: पांगी: जिला चंबा के जनजातीय क्षेत्र पांगी के ग्राम पंचायत साच के घिसल गांव में एक व्यक्ति की ढांग में गिरने से मौत हो गई है। घटना बीते दिन दिन देरशाम की है जब घिसल निवासी गिरधारी लाल अपने घर घिसल की ओर जा रहा था तो अचानक बदरूड ढ़ांक के पास उसका पैर फिसल गया है।
जिस कारण गहरी खाई में गिरने के कारण उसकी मौत हो गई।जब देर रात तक गिरधारी लाल अपने घर नहीं पहुँचे, तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। ग्रामीणों के सहयोग से रात में ही उनकी तलाश शुरू की गई, लेकिन अंधेरा और दुर्गम क्षेत्र होने के कारण सफलता नहीं मिली। रविवार सुबह दोबारा तलाशी अभियान चलाया गया, जिसके बाद सुबह करीब 11 बजे उनका शव खाई से बरामद किया गया।
मृतक की पहचान 52 वर्षीय गिरधारी लाल पुत्र कर्म दास निवासी घिसल डाकघर साच तहसील पांगी के रूप में हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस थाना पांगी प्रभारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर सिविस अस्पताल किलाड़ में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया को अंजाम देने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया हुआ है।