Himachal Weather Update || हिमाचल प्रदेश में फिर से जारी हुआ बारिश-बर्फबारी का यलो अलर्ट, जानिए कैसे रहेगा मौसम
Himachal Weather || पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से हिमाचल प्रदेश में मौसम खराब होने की आशंका है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 13 फरवरी को राज्य के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी हो सकती है। इसके बाद मौसम 14 फरवरी से 16 फरवरी तक साफ रहेगा। 17 फरवरी की रात से एक नवीन पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से 18 फरवरी से राज्य में बारिश-बर्फबारी की गतिविधि में तेजी आने की उम्मीद है। 19 फरवरी और 20 फरवरी को राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश और बर्फबारी होगी। इस दौरान तापमान भी गिर सकता है। यही नहीं, आज राजधानी शिमला और आसपास के क्षेत्रों में हल्की धूप के साथ बादल छाए हुए हैं।
कहां कितना न्यूनतम तापमान || Himachal Weather Update ||
शिमला में न्यूनतम तापमान 5.6, सुंदरनगर 2.7, भुंतर 1.5, कल्पा -1.2, धर्मशाला 4.4, ऊना 3.8, नाहन 8.1, पालमपुर 4.5, सोलन 3.0, मनाली 0.2, कांगड़ा 5.6, मंडी 2.8, बिलासपुर 5.0, चंबा 4.9, जुब्बड़हट्टी 8.0, कुफरी 4.2, नारकंडा 1.1, भरमौर 2.7, रिकांगपिओ 1.2, सेऊबाग 1.0, धौलाकुआं 6.4, बरठीं 3.4, समदो -7.2, सराहन 5.5 और देहरागोपीपुर में 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Web Title: himachal weather update 6
Get Latest
Education/Job
ENG
LIC
Personal Finance
अभी-अभी
उत्तराखंड
ऊना
काँगड़ा
किन्नौर
कुल्लू
क्राइम न्यूज
चंबा
टेक्नोलॉजी
दिव्य दर्शन
नॉलेज
पंजाब/जम्मू
पोस्ट ऑफिस
फ़ैक्ट चेक
बिजनेस आइडिया
बिज़नेस न्यूज़
बिलासपुर
बैंकिंग
मंडी
मनोरंजन
मेरी पांगी
यूटीलिटी
राशिफल
लाहुल
वायरल न्यूज़
शिमला
सरकारी योजना
सिरमौर
सुपर स्टोरी
सोलन
हमीरपुर
and
हिमाचल
News only on
pangi ghati dainik patrika
Published On: Apr 05, 2026 | 07:11 AM