Himachal Guest Teacher Recruitment || हिमाचल में गैस्ट टीचर लगाने का फैसला पढ़े-लिखे बरोजगारों के साथ मजाक || राजीव बिंदल

Himachal Guest Teacher Recruitment ||  हिमाचल में गैस्ट टीचर लगाने का फैसला पढ़े-लिखे बरोजगारों के साथ मजाक || राजीव बिंदल
Himachal Guest Teacher Recruitment || हिमाचल में गैस्ट टीचर लगाने का फैसला पढ़े-लिखे बरोजगारों के साथ मजाक || राजीव बिंदल
विज्ञापन

Himachal Guest Teacher Recruitment || देवभूमि हिमाचल के पढ़े लिखे बेरोजगार युवाओं के साथ प्रदेश कांग्रेस सरकार की ओर से ​खिलवाड़ किया जा रहा है। बीत दिन प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हुई  मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया निर्णय कि राज्य में गेस्ट शिक्षक नियुक्त करने का निर्णय पढ़े-लिखे लोगों के साथ मजाक है। दिल्ली, हरियाणा में गेस्ट टीचरों का आंदोलन चल रहा है। 3 घंटे के लिए शिक्षक स्कूल जाएगा और पूरे दिन मुफ्त रहेगा।

ऊना में पत्रकार वार्ता करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने यह बात कही जब वे विधायक सतपाल सिंह सत्ती, प्रदेश महामंत्री व राज्यसभा सांसद डा. सिकंदर, प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा, जिलाध्यक्ष बलवीर सिंह और राम कुमार से मिले। राजीव बिंदल ने बताया कि प्रदेश में नई कला आ रही है। जो शिक्षक एक, दो या तीन पीरियड लगाएगा। उस स्कूल और कॉलेज से जुड़ा होने के कारण वह बाहर कहीं भी काम करने लायक नहीं होगा। इसमें दो बातें साफ हैं। एक ने बेरोजगार को मजाक बनाया है, और दूसरा सरकार ने बैकडोर एंट्री का नया तरीका खोज निकाला है। बिंदल ने कहा कि कांग्रेस ने नौकरी देने वाले संस्थानों को बंद कर दिया। कांग्रेस ने कहा कि पहली कैबिनेट में एक लाख युवा नौकरियां देगी और पांच लाख स्वरोजगार प्रबंध करेगी।

प्रदेश स्वच्छ भारत अभियान में चौथे स्थान से 18वें स्थान पर गिर गया

राजीव बिंदल ने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार को 13 महीने हो गए हैं और वह लगातार असफल होती जा रही है। एक रिपोर्ट के अनुसार, हिमाचल प्रदेश, जो स्वच्छ भारत अभियान में पिछले वर्ष चौथे स्थान पर था, इस साल 18वें स्थान पर आ गया है। भाजपा की पूर्व सरकार ने 125 यूनिट बिजली मुफ्त दी थीं। कांग्रेस सरकार ने कानून बनाया है कि किसी व्यक्ति को 125 यूनिट का लाभ नहीं मिलेगा अगर वह चार यूनिट प्रतिदिन नहीं प्रयोग करेगा। कांग्रेस सरकार ने प्रदेश की जनता को मुफ्त बिजली देने वाली यूनिट को बंद करने के लिए नए तरीके खोज निकाले हैं।