पत्नी प्रीतिका संग अघंजर महादेव में माथा टेकाने पहुचा IITian बाबा अभय सिंह, अब हिमाचल में ही बनाएंगे अपना आशियाना

IITian Baba Abhay Singh Dharamshala: महाकुंभ में चर्चा में आए आईआईटीएन बाबा अभय सिंह शादी के बाद पत्नी प्रीतिका के साथ हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला लौट आए हैं। वापस पहुंचने पर उन्होंने खनियारा मंदिर में पूजा-पाठ किया और महंत गिरी व अन्य लोगों को मिठाई भी खिलाई। एयरोस्पेस इंजीनियर अभय सिंह अब पत्नी के साथ धर्मशाला में ही बसेंगे और साधना आश्रम बनाने की योजना बना रहे हैं।
IITian Baba Abhay Singh Returns to Dharamshala with Wife Pritika Offers Prayers at Aghanjat Mahadev
IITian Baba Abhay Singh Returns to Dharamshala with Wife Pritika Offers Prayers at Aghanjat Mahadev
विज्ञापन

IITian Baba Abhay Singh Dharamshala: महाकुंभ में चर्चा में आए आईआईटीएन बाबा अभय सिंह शादी के बाद पत्नी प्रीतिका के साथ हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला लौट आए हैं। वापस पहुंचने पर उन्होंने खनियारा मंदिर में पूजा-पाठ करने संग महंत गिरी व अन्य लोगों को मिठाई भी खिलाई। साथ ही धर्मशाला में सुहावने हुए मौसम का भी लुत्फ उठाते हुए नजर आ रहे हैं। गौर हो कि उन्होंने एसडीएम कोर्ट धर्मशाला में 19 फरवरी को प्रीतिका से विशेष मैरिज एक्ट के तहत विवाह किया था। इसके बाद उन्होंने सिद्धवाड़ी के सिद्ध गौरैया मंदिर में आश्रम में कुछ समय बिताया।


इंजीनियर दंपति का साधारण जीवन

अभय सिंह एयरोस्पेस इंजीनियर हैं और उनकी पत्नी प्रीतिका भी इंजीनियर हैं, लेकिन दोनों बेहद साधारण जीवन व्यतीत कर रहे हैं। शादी के बाद जब वह अपनी पत्नी के साथ हरियाणा झज्जर में अपने पैतृक घर पहुंचे तो सारे राज खुले। आईआईटीएन बाबा अभय सिंह अब पत्नी प्रीतिका के साथ धर्मशाला में ही बसेंगे। उनका कहना है कि धर्मशाला में अघंजर महादेव के समीप स्थित क्षेत्र की ऊर्जा उन्हें काफी प्रभावित करती है।


साधना आश्रम बनाने की योजना

बाबा अभय सिंह का कहना है कि भोलेनाथ की प्रेरणा से वे वहीं साधना आश्रम बनाने की योजना बना रहे हैं। मंदिर परिसर में बाबा जी लोगों को लड्डू खिलाते हुए नजर आए। इस दौरान उन्होंने कहा, "हरि ओम, ओम नमो नारायण... आप जो दे देंगे गुरु जी आपके हाथ से खाएंगे... खुशी इतनी है कि खुशी चलानी पड़ेगी।" धर्मशाला के खनियारा और अघंजर महादेव मंदिर में उनके पहुंचने पर भक्तों और स्थानीय लोगों में काफी उत्साह देखा गया।