Himachal Job : हिमाचल के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, वन निगम में इतने पदों पर निकलने वाली है भर्ती

Himachal Job : हिमाचल के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, वन निगम में इतने पदों पर निकलने वाली है भर्ती
Himachal Job : हिमाचल के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, वन निगम में इतने पदों पर निकलने वाली है भर्ती
विज्ञापन

Himachal Job : ​शिमला:  हिमाचल प्रदेश में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। प्रदेश सरकार की ओर से वन निगम में सौ वन वीरों के पदों को भरने जा रही है।  हिमाचल प्रदेश राज्य वन विकास निगम की 214वीं बैठक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हुई है। जिसमें यह यह फैसला लिया गया। मुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया कि निगम के डिपो में रखी ईमारती लकड़ी को जल्दी निकाल दें, ताकि लकड़ी खराब न हो। साथ ही, वन संरक्षण अधिनियम (एफसीए) के पहले चरण की मंजूरी के बाद निगम के अधिकारियों और वन मंडल अधिकारियों को पेड़ों की कटाई के लिए अधिक अधिकार देने पर विचार करने को कहा, ताकि यह कार्य जल्दी पूरा हो सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एफसीए की पहली मंजूरी मिलने के बाद ब्यास नदी से खनन शुरू किया जाएगा। उनके निर्देशों के अनुसार, संस्थान ने गलत ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने, उनके खिलाफ वसूली करने और उन्हें भविष्य की निविदाओं में शामिल होने से रोकने के लिए कहा। पिछले तीन वर्षों में संस्थान ने लाभ कमाया है: वर्ष 2021–2022 में 2.17 करोड़ रुपये, वर्ष 2022–2023 में 8 करोड़ रुपये और वर्ष 2023–2024 में 10.04 करोड़ रुपये का निवेश हुआ था।

इसके अलावा, निदेशक मंडल ने निगम के कर्मचारियों को दैनिक वेतन में 400 रुपये की बढ़ोतरी की मंजूरी दी है। 1 अप्रैल 2024 से सभी कर्मचारियों को चार प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। साथ ही, दो साल का अनुबंध पूरा करने वाले आठ सौ कर्मचारियों को नियमित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिमला में पिछले साल मानसून में 618 पेड़ गिर गए, जिससे लकड़ी बेचकर 2.50 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था।