UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट आज शाम 4 बजे होगा घोषित, 52 लाख छात्रों का इंतजार खत्म; यहाँ देखें डायरेक्ट लिंक
UP Board Result 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) आज शाम 4 बजे हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी करेगा। 52 लाख से अधिक परीक्षार्थियों का इंतजार प्रयागराज मुख्यालय से होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद खत्म हो जाएगा। छात्र आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और डिजिलॉकर पर अपना रोल नंबर डालकर नतीजे देख सकेंगे।
UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं में हिस्सा लेने वाले 52 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा जारी की गई नोटिस के मुताबिक यूपीएमएसपी यूपी बोर्ड 10th और 12th रिजल्ट 2026 आज शाम 4:00 बजे जारी कर दिया जाएगा। रिजल्ट माध्यमिक शिक्षा परिषद मुख्यालय प्रयागराज से जारी होगा। परिणाम की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की जाएगी। इसके बाद डायरेक्ट लिंक यूपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in और डिजिलॉकर की साइट digilocker.gov.in पर एक्टिव किया जाएगा। ऐसे में स्टूडेंट्स रिजल्ट चेक करने के लिए अपना रोल नंबर रेडी रख लें।
UPMSP का नोटिफिकेशन और रिजल्ट देखने का तरीका
अगर कोई छात्र दसवीं क्लास में 6 में से 5 विषयों में पास हो जाता है और एक विषय में फेल हो जाता है तो ऐसे छात्र भी बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण माने जाएंगे। यूपी बोर्ड की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक रिजल्ट केवल माध्यमिक शिक्षा परिषद की ऑफिशल वेबसाइट upmsp.edu.in और डिजिलॉकर की साइट पर जारी किया जाएगा। यूपी बोर्ड रिजल्ट 10th और 12th एक साथ जारी किया जाएगा। दोनों ही कक्षाओं में 52 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया था। यूपी बोर्ड परीक्षा में हिस्सा लेने वाले ऐसे स्टूडेंट्स जिनको अपना रोल नंबर याद नहीं है, वो अभी से ढूंढ कर रख लें क्योंकि आज शाम 4:00 बजे रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा और इसका आधिकारिक नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है।
डिजिलॉकर (DigiLocker) पर भी उपलब्ध होंगे नतीजे
रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी किया जाएगा। यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी होने से पहले नोटिफिकेशन जारी किया जाता है और अब इसकी ऑफिशियल जानकारी दे दी गई है। आपको बता दें कि इससे पहले डिजिलॉकर पर 'कमिंग सून' (Coming Soon) लिखा आ रहा था जिससे यह अंदाजा लगाया गया था कि अब यूपी बोर्ड के नतीजे कभी भी जारी हो सकते हैं और अब ऑफिशियल जानकारी सामने आ गई है कि आज यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी हो जाएगा। माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा यूपी बोर्ड रिजल्ट को तैयार कर लिया गया है, डिजिलॉकर पर नतीजे आपके सामने होंगे। अब केवल रिजल्ट में कुछ ही घंटे बचे हैं और रिजल्ट कभी भी घोषित किया जा सकता है।
फेल होने वाले छात्रों के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा का विकल्प
अगर कोई छात्र एक से ज्यादा विषय में फेल हो जाता है तो भी उसे परेशान होने की जरूरत नहीं है। ऐसे स्टूडेंट्स के लिए बोर्ड द्वारा रिजल्ट जारी होने के कुछ दिन बाद कंपार्टमेंट एग्जाम का आयोजन किया जाता है। फेल होने वाले स्टूडेंट इसमें हिस्सा लेकर परीक्षा पास करके अपना साल खराब होने से बचा सकेंगे। ऐसे छात्र जिनका कोई एक विषय कमजोर है और उनको लग रहा है कि उस विषय में उनके कम अंक आएंगे, वो फेल हो जाएंगे तो उन्हें टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। यूपी बोर्ड में एक विषय में फेल होने पर भी पास माना जाता है। ऐसे में अगर आप 6 में से 5 विषयों में भी पास होंगे तो उत्तीर्ण माने जाएंगे और आपका साल खराब नहीं होगा।
पासिंग क्राइटेरिया: 33 फीसदी अंक लाना जरूरी
यूपी बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को न्यूनतम 33 फीसदी अंक प्राप्त करना बेहद जरूरी है। इसके बिना छात्र को सफल नहीं माना जाएगा। बोर्ड ने सभी तैयारी पूरी कर ली है और अब से कुछ ही समय बाद लाखों छात्र अपनी मेहनत का परिणाम देख सकेंगे। विशेषज्ञों की सलाह है कि छात्र भारी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट स्लो होने पर धैर्य रखें और आधिकारिक वेबसाइट के अलावा डिजिलॉकर का भी उपयोग करें। आज शाम 4 बजे के बाद प्रदेश के लाखों परिवारों की नजरें यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर टिकी होंगी।
Web Title: up board 10th 12th result 2026 declared today at 4pm direct link upmsp digilocker
Get Latest
Education/Job
ENG
LIC
Personal Finance
अभी-अभी
उत्तराखंड
ऊना
काँगड़ा
किन्नौर
कुल्लू
क्राइम न्यूज
चंबा
टेक्नोलॉजी
दिव्य दर्शन
नॉलेज
पंजाब/जम्मू
पोस्ट ऑफिस
फ़ैक्ट चेक
बिजनेस आइडिया
बिज़नेस न्यूज़
बिलासपुर
बैंकिंग
मंडी
मनोरंजन
मेरी पांगी
यूटीलिटी
राशिफल
लाहुल
वायरल न्यूज़
शिमला
सरकारी योजना
सिरमौर
सुपर स्टोरी
सोलन
हमीरपुर
and
हिमाचल
News only on
pangi ghati dainik patrika
Published On: Apr 23, 2026 | 09:59 AM