Chamba Jobs Alert: चंबा के 10वीं पास युवाओं के लिए यहां निकली बंपर भर्ती, 24 हजार तक मिलेगी सैलरी
Chamba Jobs Alert: जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला रोजगार कार्यालय बालू चंबा के द्वारा जिला के विभिन्न उप रोजगार कार्यालयों में कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है जिसमें निजी कम्पनी द्वारा सिक्योरिटी गार्ड के 100 पदों को भरा जाएगा। उन्होंने बताया कि सिक्योरिटी और इंटेलिजेंस सर्विस इंडिया लिमिटेड आरटीए हमीरपुर द्वारा यह कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 16 फरबरी को जिला रोजगार कार्यालय बालू चम्बा, 17 फरबरी को उप रोजगार कार्यालय सुंडला, 18 फरबरी को उप रोजगार कार्यालय डलहौज़ी, 19 फरबरी को उप रोजगार कार्यालय तीसा और 20 फरबरी को उप रोजगार कार्यालय चुवाड़ी में कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा।
कौन कर सकता है आवेदन? शारीरिक मापदंड जानें
अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि आयोजित होने वाले कैंपस इंटरव्यू प्रक्रिया में सिर्फ पुरुष अभ्यर्थी ही भाग ले सकते हैं जिसके लिए न्यूनतम शैक्षणिक योगिता मैट्रिक निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवार की आयु सीमा 19 से 40 के बीच होनी चाहिए साथ ही चयन के लिए न्यूनतम शारीरिक मानदंड में ऊंचाई 165 सेंटीमीटर और बजन 54 किलोग्राम से 95 किलोग्राम के बीच होना अनिवार्य है।कितना मिलेगा वेतन और क्या मिलेंगी सुविधाएं?
उन्होंने बताया कि चयन प्रक्रिया के पश्चात चयनित उम्मीदवारों को एक माह के प्रशिक्षण के पश्चात 8 घंटे ड्यूटी करने पर 15 हज़ार से 17 हज़ार एवं 12 घंटे ड्यूटी करने पर 19 हज़ार से 24 हजार मासिक वेतन एवं अन्य लाभ भी प्रदान किये जाएंगे। उन्होंने बताया कि सभी इच्छुक एवं योग्य पुरुष अभ्यार्थी शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, रोजगार कार्यालय का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड व बायोडाटा लेकर निर्धारित तिथि और स्थान पर प्रातः 11 बजे उपस्थित हो जाएं।
Web Title: chamba security guard recruitment 2026 sis india campus interview schedule
Get Latest
Education/Job
ENG
LIC
Personal Finance
अभी-अभी
उत्तराखंड
ऊना
काँगड़ा
किन्नौर
कुल्लू
क्राइम न्यूज
चंबा
टेक्नोलॉजी
दिव्य दर्शन
नॉलेज
पंजाब/जम्मू
पोस्ट ऑफिस
फ़ैक्ट चेक
बिजनेस आइडिया
बिज़नेस न्यूज़
बिलासपुर
बैंकिंग
मंडी
मनोरंजन
मेरी पांगी
यूटीलिटी
राशिफल
लाहुल
वायरल न्यूज़
शिमला
सरकारी योजना
सिरमौर
सुपर स्टोरी
सोलन
हमीरपुर
and
हिमाचल
News only on
pangi ghati dainik patrika
Published On: Apr 05, 2026 | 06:49 AM