Bank band news today || 4 दिन बैंक रहेंगे बंद, 27 जनवरी को बड़ी हड़ताल, 5-डे बैंकिंग पर नहीं बनी बात
Bank band news today || उत्तर प्रदेश में आज से चार दिनों तक बैंकों की छुट्टी रहेगी। केंद्रीय श्रम आयुक्त के समक्ष इंडियन बैंक्स एसोसिएशन यानी आईबीए वित्त मंत्रालय और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस यानी (UFBU - United Forum of Bank Unions) के बीच 22 और 23 जनवरी को हुई मैराथन बैठक असफल रही है। पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की प्रमुख मांग पर कोई सहमति नहीं बनने के बाद यूएफबीयू ने 27 जनवरी 2026 को अखिल भारतीय बैंक हड़ताल का ऐलान कर दिया है।
लाखों कर्मचारी होंगे हड़ताल में शामिल
इस हड़ताल में सार्वजनिक, निजी, विदेशी, क्षेत्रीय ग्रामीण और सहकारी बैंकों में कार्यरत करीब 8 लाख बैंक अधिकारी और कर्मचारी शामिल होंगे। हड़ताल के चलते बैंकिंग सेवाएं (Banking Services) पूरी तरह से प्रभावित रहने की आशंका है। नकद निकासी, चेक क्लीयरेंस, शाखा स्तर के लेनदेन और ऋण से जुड़े कार्य ठप रह सकते हैं। यूएफबीयू के अनुसार 24 जनवरी यानी शनिवार और 25 जनवरी रविवार, 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवकाश के बाद 27 जनवरी को भी हड़ताल होने से बैंक लगातार चार दिन बंद रहेंगे, जिससे आम उपभोक्ताओं और व्यापारिक गतिविधियों पर असर पड़ने की पूरी संभावना है।पुराने समझौतों का दिया हवाला
ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय सचिव डीएन त्रिवेदी ने इस पूरे मामले पर बताया है कि 7 दिसंबर 2023 के समझौता ज्ञापन और 8 मार्च 2024 के संयुक्त नोट में सोमवार से शुक्रवार तक प्रतिदिन 40 मिनट कार्य समय बढ़ाकर शेष सभी शनिवारों को अवकाश (Holiday) घोषित करने पर सहमति बनी थी, लेकिन सरकार की मंजूरी अब तक नहीं मिल पाई है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी 2015 में 10वें द्विपक्षीय समझौते के बाद दूसरे और चौथे शनिवार की छुट्टी लागू की गई थी।अन्य संस्थाओं में पहले से लागू है नियम
यूएफबीयू के गोरखपुर के समन्वयक यूपीएन सिंह ने इस पूरे मामले पर आगे कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक, एलआईसी और जनरल इंश्योरेंस कॉरपोरेशन समेत कई वित्तीय संस्थानों (Financial Institutions) में पहले से पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू है। सरकार के स्तर पर हो रही देरी से वे भेदभाव महसूस कर रहे हैं और यह हड़ताल उन पर थोपी गई है।
Web Title: up bank strike news 27 january 2026 bank holiday list updates
Get Latest
Education/Job
ENG
LIC
Personal Finance
अभी-अभी
उत्तराखंड
ऊना
काँगड़ा
किन्नौर
कुल्लू
क्राइम न्यूज
चंबा
टेक्नोलॉजी
दिव्य दर्शन
नॉलेज
पंजाब/जम्मू
पोस्ट ऑफिस
फ़ैक्ट चेक
बिजनेस आइडिया
बिज़नेस न्यूज़
बिलासपुर
बैंकिंग
मंडी
मनोरंजन
मेरी पांगी
यूटीलिटी
राशिफल
लाहुल
वायरल न्यूज़
शिमला
सरकारी योजना
सिरमौर
सुपर स्टोरी
सोलन
हमीरपुर
and
हिमाचल
News only on
pangi ghati dainik patrika
Published On: Apr 05, 2026 | 06:48 AM